Bihar: बिहार में एक बार फिर से मौसम बिगड़ने वाला है। 10 जिले के लोगों को सावधान रहने के लिए कहा गया है। मौसम विभाग के मुताबिक इन जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश हो सकती है। हालांकि बिहार के दक्षिणी जिले में रहने वाले लोगों को फिलहाल राहत मिलने वाली नहीं है। यहां अभी लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा।
Highlights
- जनता को मिली गर्मी से हलकी राहत
- 10 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
- लोग हो जाएं सावधान, IMD का अलर्ट जारी
बिहार में मौसम करवट लेने वाला है
बिहार के पूर्वी भाग में बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी के कारण वातावरण में आर्द्रता काफी बढ़ गई है। उसम लोगों को परेशान कर रही है। लोग दिनभर पसीना पोछते रहे। इस तरह की स्थिति अगले दो दिनों तब बने रहने की उम्मीद है। उसके बाद राज्य के मौसम में व्यापक बदलाव हो सकता है।
उत्तरी जिलों में आंधी-बारिश की संभावना
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानियों का कहना है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक चक्रवातीय परिसंचरण बना हुआ है। उससे राज्य के उत्तरी भाग में आंधी के साथ-साथ बारिश हो सकती है। परंतु मध्य एवं दक्षिण बिहार में उसका कोई विशेष प्रभाव नहीं होगा। कटिहार, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा जिला, सुपौल, सहरसा, बेगूसराय और खगड़िया में बारिश के आसार हैं।
बिहार के 21 जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस
शनिवार को राज्य के 21 जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रिकार्ड किया गया। बक्सर में सबसे अधिक तापमान 45.3 रिकार्ड किया गया। पटना, गया, भागलपुर, गोपालगंज, जमुई, बक्सर, भोजपुर, वैशाली,औरंगाबाद, बांका, नवादा, हरनौत, अरवल सहित कई स्थलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा।


Download Android App
Download iOS App





