बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज राज्यपाल लालजी टंडन को विदाई दी। नितीश कुमार ने आज पटना हवाईअड्डे पर राज्यपाल टंडन को पुष्प-गुच्छ भेंटकर भावभीनी विदाई दी। राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। उन्होंने अपनी भावभीनी विदाई पर मुख्यमंत्री समेत उपस्थित मंत्रियों एवं पदाधिकारियों को आभार व्यक्त किया।
राज्यपाल को पटना हवाईअड्डे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावा बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, उद्योग मंत्री श्याम रजक, श्रम संसाधन मंत्री विजय कुमार सिन्हा, विधि मंत्री नरेंद्र नारायण यादव, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री खुर्शीद उर्फ फिरोज अहमद, गन्ना उद्योग मंत्री बीमा भारती, मुख्य सचिव दीपक कुमार, पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडेय, राज्यपाल के प्रधान सचिव विवेक कुमार सिंह, प्रधान सचिव मंत्रिमंडल समन्वय संजय कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार, जिलाधिकारी पटना कुमार रवि, वरीय पुलिस अधीक्षक गरिमा मलिक ने भी पुष्प-गुच्छ भेंटकर विदाई दी।

गौरतलब है कि बिहार के 39वें राज्यपाल के रूप में राज्यपाल लालजी टंडन ने 23 अगस्त 2018 को शपथ ली थी। राज्यपाल टंडन अब मध्यप्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है। वह 29 जुलाई 2019 मध्यप्रदेश के राज्यपाल का शपथ ग्रहण करेंगे। वहीं, फागू चौहान को बिहार का 40वां राज्यपाल बनाया गया है।


Download Android App
Download iOS App



