बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ऊर्जा क्षेत्र की 4855.37 करोड़़ रुपये की विभिन्न योजनाओं का शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उद्घाटन व शिलान्यास किया। इसके अलावा जर्जर तारों को बदलने के लिये 3130.54 करोड़ रुपये योजना और 383.52 करोड़ रुपये की अन्य योजनाओं की शुरुआत की गयी। मुख्यमंत्री ने 4,855.37 करोड़ रूपये की विभिन्न बिजली परियोजनाओं का उद्घाटन करने और आधारशिला रखने के बाद यह कहा।
उन्होंने राजद पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘एक समय था जब लोग घर में रोशनी करने के लिए लालटेन और दीयों का उपयोग करते थे लेकिन अब इनकी जरूरत नहीं है क्योंकि राज्य में निर्बाध बिजली आपूर्ति होती है।’’ गौरतलब है कि लालटेन मुख्य विपक्षी दल राजद का चुनावी चिह्न है।


Download Android App
Download iOS App



