बिहार के सीएम नीतीश कुमार इन दिनों काफी चर्चा में है। जहां से वो कई एलान भी कर रहे है। साथ ही वो भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधने का भी एक मौका नहीं छोड़ रहे है। इस बीच वो बीते दिन समस्तीपुर पहुंचे थे। जहां उन्होंने बड़ा एलान कर दिया कि वो या फिर उनकी पार्टी जेडीयू कभी भी अब बीजेपी के साथ हाथ नहीं मिलाने वाली है।
सीएम नीतीश ने जनसभा को किया संबोधित
हालांकि, नीतीश कुमार ने ये सभी बातें इशारे-इशारे ने कही थी। लेकिन सभी को समझ आ गया था कि वो किसपर निशाना साधने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने अपने बयान में जनता को संबोधित करते हुए कहा, ‘हम या हमारी पार्टी अब उस जगह कभी वापस नहीं जाने वाली है, जहां से हम लौटकर आ चुके है। ये बात हम कई बार बोल चुके है। हम तेजस्वी यादव के साथ मिलकर ना सिर्फ बिहार बल्कि पूरे देश का तरक्की करना चाहते है। ‘
बीजेपी के साथ नहीं मिलाएंगे हाथ : नीतीश कुमार
बता दें, ऐसा पहली बार नहीं है, जब उन्होंने कुछ इस तरह का बयान दिया है। वो पहले भी इस बात का एलान कर चुके है। लेकिन, कुछ साल बाद ही उन्होंने बीजेपी के साथ हाथ मिला लिया था। सीएम नीतीश ने साल 2015 में विधानसभा में खड़े होकर कहा था कि, ‘हम मिट्टी में मिल जाएंगे, लेकिन कभी भी बीजेपी के साथ समझौता नहीं करेंगे। ‘ लेकिन ठीक दो साल बाद उन्होंने अपने बयान पर पलटी मारते हुए साल 2017 में बीजेपी के साथ गठबंधन करके सरकार बनाई थी।
बीजेपी लगाती है झगड़ा : नीतीश कुमार
हम आपको बता दें, नीतीश कुमार ने बीते दिन ही मीडिया से बात करते हुए भी बीजेपी पर कई आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा, ‘ये बीजेपी वाला लोग सब आलतू-फालतू बात करता है। इनको देश के भलाई से कोई मतलब नहीं है। ये सब झगड़ा लगाना जानता है। ये लोग समाज में लड़ाई- झगड़ा लगवाता है। बीजेपी वाले चाहते हैं कि किसी तरह से झगड़ा इतना बढ़ जाए कि सब लोग परेशान हो जाएं। लेकिन हम लोग ऐसा होने नहीं देंगे। वो अपने मकसद में कामयाब नहीं हो सकते है।


Download Android App
Download iOS App



