केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मध्य प्रदेश के दौरे पर है। इस दौरान आज भोपाल में लाल परेड मैदान में एमबीबीएस हिंदी सिलेबस की किताब का विमोचन करेंगे।इस मौके पर उनके साथ सीएम शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद रहने वाले है।
किताब का अंग्रेजी से हिंदी में अनुवाद
बता दे कि देश में हिंदी भाषा में एमबीबीएस पाठ्यक्रम शुरू करने वाला पहला राज्य मध्य प्रदेश है। इसको शुरू करने के लिए तीन विषयों को चुना गया है।गांधी मेडिकल कॉलेज भोपाल में पिछले 232 दिनों से 97 विशेषज्ञों की टीम किताबें तैयार करने में जुटी हैं। विशेषज्ञ किताब का अंग्रेजी से हिंदी में अनुवाद कर रहे हैं। राज्य के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग लगातार काम की समीक्षा कर रहे हैं। पहले चरण में सिर्फ तीन विषयों को रखा गया है। दूसरे वर्ष के पाठ्यक्रमों का अनुवाद चल रहा है। कॉलेज में हिंदी की किताबें उपलब्ध होंगी जो छात्रों के लिए फायदेमंद होगा।
बच्चों की जिंदगी में शाह नया सबेरा आए
कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अंग्रेजी न जानने के कारण युवा हीनभावना से ग्रसित होते हैं। ऐसे बच्चों की जिंदगी में शाह नया सबेरा लेकर आए हैं। यह काम तो आजादी के बाद ही हो जाना चाहिए था। मप्र आज आल्हादित है। उन्होंने पाप किया था, जिन पर आजादी के बाद सरकार चलाने की जिम्मेदारी थी। उनका तन भी अंग्रेजी, मन भी अंग्रेजी था। हमने अपने महापुरुषों को भी आपमान किया।
मेडिकल यूजी-पीजी की किताबों का भी रूपांतरण
प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि देश और मप्र के इतिहास में आज परिवर्तन हो रहा है। मध्य प्रदेश इस देश में पहला राज्य जो हिंदी में मेडिकल की पढ़ाई कराएगा। यह कठिन काम था पर हमने शोध करके तय किया हम कैसे करेंगे। मेडिकल यूजी-पीजी की किताबों का भी रूपांतरण करेंगे।कार्यक्रम में मौजूद लखनऊ के डा. सूर्यकांत ने कहा कि हिंदी में मेडिकल की पढ़ाई की कोशिश 30 साल से उत्तर प्रदेश कर रहा है। मप्र ने बाजी मार ली।


Download Android App
Download iOS App



