पटना : बिहार समेत देशभर में कोरोना का प्रकोप जारी है। इस बीच, बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल के बयान पर पलटवार कर बिहार सरकार में पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस विधायक रामदेव राय एवं कांग्रेस नेता ललन कुमार ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को ट्वीट करके कहा था कि हमारे देश में कोरोना वायरस आ चुका है प्रधानमंत्री जी आप सावधान हो जाएं। मगर राहुल गांधी के बयान पर आप(जायसवाल) ने मजाक उड़ाया। वहीं, आज जो भाजपा के नेता के बयान बाजी देकर ऐसे समय में जो बयान दिए हैं उनकी हम निंदा करते हैं।
इस समय जहां तक डॉक्टर को पीपी कीट नहीं मिल रही है उनको पहले संसाधन जुटाए और इस समय टिप्पणी करने का समय नहीं है। वह अपना फर्ज निभाएं हम लोग अपना फर्ज बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर निभा रहे हैं। उसके अलावा जहां तक राहत की बात है तो देश में राहुल गांधी जी के आवाहन पर कांग्रेस पार्टी ने पहले प्रथम हेल्प नंबर जारी कर बाहर में रह रहे लोगों को भी राहत सामग्री मुहैया करवाई है जहां तक बिहार में भी कांग्रेस पार्टी अब तक 15 लाख साबुन,माक्स, सैनिटाइजर, खाद्य सामग्री, कांग्रेस नेताओं एवं युवा कार्यकर्ताओं लोग भी अपने अपने स्तर से नीचे गरीबों लोगों को जरूरतमंदों के बीच लगातार राहत देने का काम कर रहे हैं।
कल न्यूज़ चैनल पर दिखाया गया है कि भारतीय युवा कांग्रेस के जो राष्ट्रीय कार्यालय हैं जो उसको भी बुक बैंक में तब्दील कर दिया गया है वहां भी जिन लोगों को जरूरत है वह लोग भी जा सकते हैं इसमें कांग्रेस पार्टी कते पाटी धर्म या मजहब के बात नहीं करते हैं और मदद कर रही है और उन्होंने लॉकडाउन पर बोले कि जो प्रधानमंत्री भारत में लॉक डाउन किए हैं उनका हम समर्थन कर रहे हैं और उन्होंने कहा है कि हम भाजपा सरकार को सहायता कर रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



