पिछले साल क्रिकेट विश्व कप जीतने वाली टीम इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन का मानना है कि 2019 में जीता विश्वकप का फाइनल मैच सबसे नाटकीय मैच था। इंग्लैंड के सीमित ओवरों के कप्तान इयोन मोर्गन का मानना है कि 2019 विश्व कप का फाइनल क्रिकेट का सबसे नाटकीय मैच था जिसने खेल को उसके दायरे से आगे बढ़ाने में मदद की। पिछले साल लॉर्ड्स में खेले गए एकदिवसीय विश्व कप के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ इंग्लैंड को विजेता घोषित किया गया। निर्धारित 50-50 ओवर के बाद सुपर ओवर में भी मैच टाई होने के बाद अधिक बाउंड्री लगाने के आधार पर इंग्लैंड चैम्पियन बना था।
बता दें, क्रिकेट का जन्मदाता कहलाने वाला देश इंग्लैंड पहली बार वर्ल्ड कप जीता था 44 साल के बाद। मोर्गन ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की टीम कोलकाता नाईट राइडर्स की आधिकारिक वेबसाइट से कहा, ‘‘विश्व कप का फाइनल क्रिकेट का सबसे नाटकीय मुकाबला था और शायद सुर्खियों के मामले में यह अब तक खेला गया क्रिकेट का सबसे अच्छा मैच था।’’इसी दिन लार्ड्स के मैदान से कुछ ही दूरी पर नोवाक जोकोविच ने विंबलडन के बेहद ही रोमांचक मुकाबले में रोजर फेडरर को हराया था। यह टेनिस के इस टूर्नामेंट के इतिहास का सबसे लंबा फाइनल मुकाबला था।
मोर्गन ने कहा, ‘‘उस दिन की शानदार बात यह थी कि उस दिन क्रिकेट के सबसे रोमांचक मुकाबले के साथ विंबलडन का ऐतिहासिक फाइनल भी खेला गया था।’’मोर्गन ने कहा, ‘‘इसने क्रिकेट को उसके दायरे से आगे बढ़ने में मदद की जिससे यह खेल नए दर्शकों तक पहुंचा। हमारी जीत ने इंग्लैंड में इस खेल के स्तर को इतना ऊंचा किया जितना हमने कभी नहीं देखा था।’’


Download Android App
Download iOS App



