Bihar के उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा(Vijay Sinha)ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय कला संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के कला संस्कृति और विरासत के संरक्षण और संवर्धन को लेकर चर्चा की।
Bihar: गजेंद्र सिंह शेखावत से मिले विजय सिन्हा
Bihar के उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय कला संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के कला संस्कृति और विरासत के संरक्षण और संवर्धन को लेकर चर्चा की। बता दें कि इस मुलाकात को विजय सिन्हा ने सुखद, सार्थक और सकारात्मक बताया। उन्होंने कहा कि समेकित विकास का लक्ष्य समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की नींव पर ही साधा जा सकता है।
Bihar: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मुलाकात की जानकारी देते हुए उन्होंने लिखा, “केंद्रीय मंत्री ने बिहार में कला-संस्कृति और विरासत के संरक्षण और संवर्धन के लिए हरसंभव सहायता और मार्गदर्शन का आश्वासन दिया। इस क्रम में राज्य की कला-संस्कृति और विरासत के प्रत्यक्ष अनुभव के लिए उन्हें बिहार आने का निमंत्रण दिया। जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार करते हुए शीघ्र ही बिहार आने का आश्वासन भी दिया।”
उन्होंने संभावना जताते हुए कहा कि निस्संदेह उनके सकारात्मक सहयोग से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में हम राज्य की कला-संस्कृति और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखते हुए रोजगार और राजस्व का फलदायी माध्यम बना पाने में सफल होंगे। जिससे बिहार की समृद्ध विरासत सतत विकास का सशक्त विकल्प बनकर उभरेगी।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App




