Bihar Election 2025: जनता ने महागठबंधन को किया रिजेक्ट, करारी हार तय: शिवराज सिंह चौहान

Summary :

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान संपन्न हो गया है। इस बीच राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के नेताओं ने अपने-अपने बयानों में गठबंधन की जीत का भरोसा जताया है। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि महागठबंधन को अब यह साफ हो गया है कि उसकी करारी हार तय है। शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया से बातचीत में कहा कि माता और बहनों ने मतदान किया। यह इस बात का संकेत है कि जनता ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के लिए वोट दिया। जनता ने महागठबंधन को रिजेक्ट कर दिया है, और जब जनता…

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान संपन्न हो गया है। इस बीच राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के नेताओं ने अपने-अपने बयानों में गठबंधन की जीत का भरोसा जताया है। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि महागठबंधन को अब यह साफ हो गया है कि उसकी करारी हार तय है। शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया से बातचीत में कहा कि माता और बहनों ने मतदान किया। यह इस बात का संकेत है कि जनता ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के लिए वोट दिया। जनता ने महागठबंधन को रिजेक्ट कर दिया है, और जब जनता रिजेक्ट करती है तो ये लोग रिएक्ट करते हैं।”

Bihar Election 2025 (Source: Social Media)
Bihar Election 2025 (Source: Social Media)

Bihar Election 2025: राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर साधा निशाना

उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी पहले से ही वोट चोरी का बहाना बना रहे हैं और हार की भूमिका तैयार कर रहे हैं। शिवराज सिंह चौहान ने तेजस्वी यादव पर भी वार करते हुए कहा कि अतिरिक्त घोषणा पत्र जारी करना इस बात का प्रमाण है कि उन्हें अपनी हार का पूरा अंदाजा है। केंद्रीय मंत्री ने हाल ही में डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर हुए हमले की निंदा की और कहा कि यह ‘जंगलराज और विपक्ष की बौखलाहट’ का परिणाम है। शिवराज ने कहा कि बिहार की जनता अब भ्रम में नहीं आएगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में सुशासन का साथ देगी।

Bihar Election 2025 (Source: Social Media)
Bihar Election 2025 (Source: Social Media)

बिहार में फिर बनेगी एनडीए की सरकार?

वहीं, केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने कहा कि बिहार की जनता ने विकास और सुशासन के पक्ष में मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि जनता ने एनडीए के शासन में महिलाओं को सशक्त होते देखा है। हमारी सरकार ने महिलाओं को मुख्यधारा में लाने, रोजगार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए काम किया है। हम इन पहलों को और आगे बढ़ाना चाहते हैं, इसलिए मैं बिहार के लोगों से आग्रह करता हूं कि वे बढ़-चढ़कर मतदान करें।

Bihar Election 2025 (Source: Social Media)
Bihar Election 2025 (Source: Social Media)

भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने एनडीए की एकजुटता और नेतृत्व को रेखांकित करते हुए कहा, “एनडीए के पांचों पांडव कौरवों पर भारी पड़ेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का अनुभव, चिराग पासवान का युवा जोश और उपेंद्र कुशवाहा का अनुभव एनडीए को मजबूत बनाएगा। बिहार में निश्चित रूप से एनडीए की सरकार बनेगी।

ALSO READ: Bihar Elections 2025: पहले चरण की वोटिंग के बाद सियासी पंडितों में मंथन तेज, किसके पक्ष में झुका बिहार?, जानें !

Rahul Kumar Rawat