बिहार में होने वाले एमएलसी चुनाव को आयोग ने बैलेट पेपर के जरिए करने का फैसला किया है। एक आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार चुनाव आयोग किसी भी उम्मीदवार को चुनाव चिन्ह नहीं देगा। एक अधिकारी ने कहा, मतपत्रों में उम्मीदवारों के नाम, उनकी तस्वीरें, उसके बाद पार्टी का नाम और एक खाली बॉक्स होता है जहां मतदाता विशेष उम्मीदवारों के पक्ष में अपना वोट डालते हैं।
मतदाता केवल बैंगनी पेन से ही डाल सकेंगे वोट
अधिकारी ने कहा, ईसीबी ने उम्मीदवारों के लिए एक ग्रेडिंग प्रणाली भी पेश की है। यदि मतदाताओं के पास कई विकल्प हैं, तो वे एक विकल्प संख्या एक से पांच का भी उल्लेख कर सकते हैं। उन्होंने कहा मतदाता केवल बैंगनी रंग के स्केच पेन से ही अपना वोट डाल सकते हैं। अन्य पेन, पेंसिल, बॉल पेन की अनुमति नहीं है। अंगूठे के निशान, उंगलियों के निशान या हस्ताक्षर भी प्रतिबंधित हैं।
चार अप्रैल को होने हैं चुनाव
ईसीबी बिहार में 24 सीटों के लिए एमएलसी चुनाव कर रहा है और 187 उम्मीदवार मैदान में हैं। मतदान चार अप्रैल को होना है। एमएलसी चुनाव में निर्वाचित पंचायत सदस्य और नगर निकाय के सदस्य जैसे मुखिया, वार्ड पार्षद, जिला पार्षद के अलावा विधायक और सांसद वोट देने के पात्र होते हैं।

Download Android App
Download iOS App