Bihar: बिहार के मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर वलसाड एक्सप्रेस में सोमवार को आग लगने और फिर विस्फोट होने की घटना में एक आरपीएफ जवान की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, श्रमिक एक्सप्रेस सोमवार को वलसाड से आकर मुजफ्फरपुर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर पांच पर खड़ी थी। इसी दौरान एक एसी बोगी में किसी कारण आग लग गई। आग बुझाने की कोशिश की जा रही थी कि एक विस्फोट हो गया।
Highlights:
- मुजफ्फरपुर स्टेशन पर वलसाड एक्सप्रेस में लगी आग, RPF जवान की मौत
- अग्निशमन यंत्र में विस्फोट हुआ
- आग बुझाने के दौरान आरपीएफ जवान की मौत हो गई- रेल आईजी
अग्निशमन यंत्र में विस्फोट हुआ
बताया जाता है कि अग्निशमन यंत्र में विस्फोट हुआ। इस घटना में आरपीएफ जवान विनोद कुमार की मौत हो गई। आरा जिले के इमादपुर थाना के मोआप खुर्द मिस्की टोला निवासी विनोद कुमार दो साल से जंक्शन पर तैनात थे। वह अपनी पत्नी के साथ किराये का कमरा लेकर रहते थे।
आग बुझाने के दौरान आरपीएफ जवान की मौत हो गई- रेल आईजी
सूचना मिलने के बाद वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच में जुट गए। घटनास्थल पर पहुंचे रेल आईजी अमरेश कुमार ने बताया कि एफएसएल टीम पहुंचकर जांच कर रही है। आग बुझाने के दौरान आरपीएफ जवान की मौत हो गई है।


Download Android App
Download iOS App



