Bihar Flood News: बिहार में हाहाकार, 17 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित, इन जिलों में अधिक खतरा

Summary :

Bihar Flood News: बिहार समेत देश के कई राज्यों में पिछले कई दिनों से मौसम का मिजाज़ पूरी तरह बदल गया है। ऐसा लग रहा है मानो कुदरत बिहार और दूसरे राज्यों से नाराज़ है। कई दिनों से बाढ़ के हालात बने हुए हैं, जिससे बिहार के 17 लाख से ज़्यादा लोग प्रभावित हैं। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। 24 ज़िलों में अलर्ट है, 12 ज़िले बाढ़ की चपेट में हैं। गंगा समेत 10 नदियां उफान पर हैं। भागलपुर, बेगूसराय और नवगछिया में स्थिति गंभीर बनी हुई है। Bihar Rain Update:…

Bihar Flood News: बिहार समेत देश के कई राज्यों में पिछले कई दिनों से मौसम का मिजाज़ पूरी तरह बदल गया है। ऐसा लग रहा है मानो कुदरत बिहार और दूसरे राज्यों से नाराज़ है। कई दिनों से बाढ़ के हालात बने हुए हैं, जिससे बिहार के 17 लाख से ज़्यादा लोग प्रभावित हैं। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। 24 ज़िलों में अलर्ट है, 12 ज़िले बाढ़ की चपेट में हैं। गंगा समेत 10 नदियां उफान पर हैं। भागलपुर, बेगूसराय और नवगछिया में स्थिति गंभीर बनी हुई है।

Bihar Rain Update: बिहार मौसम का ताजा हाल

Bihar Rain Update
Bihar Rain Update

Bihar Flood News: बता दें कि मौसम विभाग ने बुधवार को बिहार के 24 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। कई जिलों में येलो अलर्ट तो कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान हल्की से तेज बारिश के आसार हैं। ऑरेंज अलर्ट जिलों में तेज बारिश के आसार हैं। मंगलवार को राजधानी पटना समेत अन्य जिलों में तेज बारिश हुई। जबकि, नालंदा, किशनगंज समेत कई जिलों में धूप भी खिली रही. IMD के मुताबिक़, आगामी 5 दिनों तक राज्य में मध्यम से भारी बारिश होगी।

Bihar Weather : इन जिलों में अलर्ट जारी

Bihar Flood News: बिहार के कई जिलों में बाढ़ को लेकर अलर्ट जारी है। गंगा, कोसी, बागमती, बूढी गंडक, घाघरा समेत 10 नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं. जिससे राज्य के 12 जिले बाढ़ की चपेट में हैं इससे 17 लाख से अधिक लोग प्रभावित है। सबसे ज्यादा असर भागलपुर जिले में देखा गया है, जहां 75 पंचायतों की लगभग 4.16 लाख आबादी बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित है।

Patna का हाल

Patna का हाल
Patna का हाल

Bihar Flood News: राजधानी पटना की बात करें तो यहां बुधवार को पटना में आसमान में घने बादल छाए रहेंगे और पूरे दिन रुक-रुककर बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 26 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। दक्षिण-पश्चिम दिशा से तेज हवाएं चलेंगी, जिससे उमस में कुछ हद तक राहत मिलेगी।

भागलपुर जिले के कई इलाकों में बाढ़ का पानी घुसा

  • बिंदटोली क्षेत्र के करीब 40 घर गंगा नदी में समा गए हैं।

  • इस्माइलपुर-बिंदटोली तटबंध में दरार आने से बाढ़ का खतरा और बढ़ गया है।

  • नवगछिया के गोपालपुर प्रखंड में बना रिंग बांध 70% तक बह चुका है।

  • रंगरा के साधुपुर बांध का 200 मीटर हिस्सा ध्वस्त हो गया है।

Bihar Flood News: बेगूसराय जिले में भी हालात गंभीर हैं:

Bihar Flood News
Bihar Flood News
  • वार्ड-18 के सिहमा में बाढ़ का पानी घरों में घुस गया है।

  • जिले के 8 ब्लॉकों के 187 गांव पूरी तरह जलमग्न हो चुके हैं।

Bihar Flood News: प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीमें राहत कार्य में जुटी हैं, लेकिन लगातार बढ़ते जलस्तर से स्थिति और बिगड़ती जा रही है।

ये भी पढ़ें:Aaj ka Mausam 13 August: हिमाचल से लेकर बिहार और बंगाल तक, IMD ने जारी की बाढ़ की चेतावनी

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।