बिहार में गुरुवार को बेखौफ अपराधियों ने एक निजी अस्पताल के मालिक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। घटना वैशाली जिले के औद्योगिक थाना क्षेत्र की है। गोलीबारी की इस घटना में मगध अस्पताल के मालिक गुंजन खेमका की मौके पर ही मौत हो गई वहीं उनके ड्राइवर के भी बुरी तरह से जख्मी होने की खबर सामने आ रही है।
जानकारी के मुताबिक बाइक सवार अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। गुंजन पर पहले भी अपराधियों ने हमला किया था जिसमें वो बाल-बाल बच गए थे। मृतक पटना के बड़े कारोबारी गोपाल खेमका के पुत्र गुंजन खेमका बताए जाते हैं। हाजीपुर के औद्योगिक थाना के औद्योगिक क्षेत्र में गुंजन खेमका पर अपराधियों ने उस समय गोलियों की बौछार कर दी जब वो पटना से अपने फैक्ट्री पर पहुंचे थे।
अपराधियों की गोली से उनकी कार का शीशा चकनाचुर हो गया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हमलावर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। अभी तक हमलावरों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।


Download Android App
Download iOS App



