Bihar: खगड़िया में जीप-ट्रैक्टर की जोरदार भिड़ंत, हादसे में 7 की मौत

Summary :

Bihar: बिहार के खगड़िया जिले में सोमवार को सुबह एक ट्रैक्टर और जीप की टक्कर में तीन बच्चों सहित कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना आज सुबह करीब साढ़े छह बजे पसराहा इलाके में एक पेट्रोल पंप के पास हुई। दोनों वाहन आमने-सामने से आ रहे थे और आपस में टकरा गए। खगड़िया में सोमवार सुबह एक ट्रैक्टर और जीप की टक्कर हो गई हादसे में तीन बच्चों सहित कम से कम सात लोगों की मौत हो गई…

Bihar: बिहार के खगड़िया जिले में सोमवार को सुबह एक ट्रैक्टर और जीप की टक्कर में तीन बच्चों सहित कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना आज सुबह करीब साढ़े छह बजे पसराहा इलाके में एक पेट्रोल पंप के पास हुई। दोनों वाहन आमने-सामने से आ रहे थे और आपस में टकरा गए।

  • खगड़िया में सोमवार सुबह एक ट्रैक्टर और जीप की टक्कर हो गई
  • हादसे में तीन बच्चों सहित कम से कम सात लोगों की मौत हो गई
  • हादसे में छह अन्य लोगों के घायल होने की खबर है
  • यह दुर्घटना सुबह साढ़े छह बजे पसराहा में एक पेट्रोल पंप के पास हुई

विवाह से लौट रहे थे लोग

उन्होंने कहा, ‘जीप में सवार लोग एक विवाह समारोह से लौट रहे थे। वहीं दूसरी ओर, ट्रैक्टर क्षमता से अधिक भरा हुआ था। जो लोग जीप में थे उनकी दुर्घटनास्थल पर ही मौत हो गई।’ पुलिस अधिकारी ने कहा कि सभी घायल लोगों को एक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

खगड़िया के पुलिस अधीक्षक चंदन कुशवाहा ने कहा, ‘वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और मामले की जांच की जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।’

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Desk News