बिहार (Bihar) में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। लोगों को मार्च से ही गर्मी का एहसास होने लगा है, लेकिन होली से पहले बिहार में बारिश को लेकर पटना मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से बीते रविवार को अलर्ट जारी किया गया है। पटना सहित दक्षिण बिहार के ज्यादातर जिलों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश के संकेत हैं। तीन दिन बारिश के आसार हैं।
- बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज
- मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
- 19 से 21 मार्च तक बारिश के आसार
मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की दी चेतावनी
आपको बता दें मौसम विभाग की ओर से खुले मैदान में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी गई है। पटना आईएमडी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार राज्य में अभी में पश्चिमी हवाएं चल रही हैं। इसके प्रभाव से दक्षिण बिहार के एक-दो स्थानों पर 19 मार्च से मेघ गर्जन के साथ वर्षा का पूर्वानुमान है। 21 मार्च तक जारी रहने का पूर्वानुमान है।
आज बिहार में कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग ने कहा है कि मंगलवार से वर्षा के साथ तापमान में भी हल्की गिरावट होने की संभावना है। हालांकि आज सोमवार को तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा। आज राज्य के सभी जिलों में 30 डिग्री से ऊपर तापमान रहने के आसार हैं। बीते रविवार को सबसे अधिकतम तापमान वैशाली में 36.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।


Download Android App
Download iOS App





