बिहार में अब 40 नहीं, होंगे 60 लोकसभा सांसद! 2029 चुनाव से पहले बढ़ी सीटें, जानें परिसीमन का पूरा गणित

Summary :

Bihar Lok Sabha Seats Increase: देश में 2029 में लोकसभा चुनाव होना है। ऐसे में केंद्र सरकार अगले लोकसभा चुनाव में महिला आरक्षण लागू करने की योजना बना रही है। वर्तमान में देश में 543 लोकसभा सीटें हैं और आगे इसे बढ़ाकर 816 करने की दिशा में तैयारी चल रही है। यह प्रस्ताव जनसंख्या के मौजूदा अनुपात को ध्यान में रखते हुए परिसीमन आयोग के जरिए लागू किया जाएगा, जिसमें एक तिहाई महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगी। अब ऐसे में सवाल है कि सीटों की संख्या बढ़ती है तो बिहार में कितने सांसद होंगे? Bihar Lok Sabha Seats Increase: बिहार…

Bihar Lok Sabha Seats Increase: देश में 2029 में लोकसभा चुनाव होना है। ऐसे में केंद्र सरकार अगले लोकसभा चुनाव में महिला आरक्षण लागू करने की योजना बना रही है। वर्तमान में देश में 543 लोकसभा सीटें हैं और आगे इसे बढ़ाकर 816 करने की दिशा में तैयारी चल रही है। यह प्रस्ताव जनसंख्या के मौजूदा अनुपात को ध्यान में रखते हुए परिसीमन आयोग के जरिए लागू किया जाएगा, जिसमें एक तिहाई महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगी। अब ऐसे में सवाल है कि सीटों की संख्या बढ़ती है तो बिहार में कितने सांसद होंगे?

Bihar Lok Sabha Seats Increase: बिहार में बढ़ेंगी 20 सीटें?

Bihar Lok Sabha Seats Increase
Bihar Lok Sabha Seats Increase (Source: Social Media)

अभी तक बिहार में कुल 40 लोकसभा सांसद चुने जाते हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव में 40 सीटों पर ही चुनाव हुआ था। अब ऐसे में परिसीमन होने पर राज्य में सीटों की संख्या 40 से बढ़कर 60 तक पहुंच सकती है। यानी 20 सीटों की वृद्धि मुमकिन है। यह वृद्धि 2011 जनगणना के आधार पर की जाएगी, जिससे दोनों राज्यों की बढ़ती जनसंख्या को संसद में बेहतर प्रतिनिधित्व मिल सकेगा।

पहले लोकसभा चुनाव में बिहार में 44 निर्वाचन क्षेत्र थे

लोकसभा चुनाव की बात करें तो देश में जब 1951 में पहला लोकसभा चुनाव हुआ था तब बिहार में 44 निर्वाचन क्षेत्र थे। दूसरी तरफ ये समझने वाली बात है कि 1951 के चुनाव में एक ही क्षेत्र में दो सीटें होतीं थीं। ऐसे में यहां से 2 सांसद चुने जाते थे। बिहार में 1951 के लोकसभा चुनाव में 31 सीटों पर एक और 11 सीटों पर दो सांसद चुने गए थे।

Bihar Lok Sabha seats increase: 1973 के परिसीमन के बाद बढ़ी 10 सीटें

Bihar Lok Sabha Seats Increase (1)
Bihar Lok Sabha Seats Increase (Source: Social Media)

बिहार में 1973 के परिसीमन के बाद 10 सीटें बढ़ी। जिसके बाद 44 से यह 54 सीटें हो गईं। इन 54 सीटों में बगहा, बेतिया, मोतिहारी, गोपालगंज, सीवान, महाराजगंज, छपरा, हाजीपुर, वैशाली, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, झंझारपुर, दरभंगा, रोसरा, समस्तीपुर, बाढ़, बलिया, सहरसा, मधेपुरा, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, राजमहल, दुमका, गोड्डा, बांका, भागलपुर, खगड़िया, मुंगेर, बेगूसराय, नालंदा, पटना, आरा, बक्सर, सासाराम, बिक्रमगंज, औरंगाबाद, जहानाबाद, नवादा, गया, चतरा, कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद, हजारीबाग, रांची, जमशेदपुर, सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा और पलामू शामिल हैं।

बिहार में हैं 40 लोकसभा सीटें

फ़िलहाल बिहार में कुल 40 लोकसभा सीटें हैं। इन सीटों में वाल्मीकि नगर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, झंझारपुर, दरभंगा, अररिया, किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, मधेपुरा, सुपौल, बेगूसराय, भागलपुर, बांका, मुंगेर, नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम, काराकाट, जहानाबाद, औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई, मुजफ्फरपुर, वैशाली, गोपालगंज, सीवान, महाराजगंज, सारण, हाजीपुर, उजियारपुर, समस्तीपुर और खगड़िया शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: JDU में Nitish Kumar का जलवा बरकरार, निर्विरोध चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।