‘तेल-गैस का इंतजाम, खाड़ी देशों के संपर्क में हूं…’, ईरान-इजरायल जंग के बीच राज्यसभा मे बोले पीएम मोदी

Summary :

PM Modi Rajya Sabha Iran Israel War Statement: एक ओर, ईरान-इजरायल युद्ध से पूरी दुनिया तबाह है; वहीं दूसरी ओर, इसका असर भारत में भी महसूस किया जा रहा है। इसी बीच राज्यसभा में आज मंगलवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने युद्ध संकट पर देश की जनता को संबोधित किया. उन्होंने कहा, इस युद्ध से व्यापार के रास्ते में दिक्कत आ रही हैं. गैस, फर्टिलाइजर जैसी जरूरी चीजों की आयात पर भी दिक्कत बढ़ गई हैं. खाड़ी देशों में एक करोड़ से अधिक भारतीय लोग रहते हैं, उनकी सुरक्षा भारत के लिए भी एक गंभीर चिंता का विषय है। होर्मुज़…

PM Modi Rajya Sabha Iran Israel War Statement: एक ओर, ईरान-इजरायल युद्ध से पूरी दुनिया तबाह है; वहीं दूसरी ओर, इसका असर भारत में भी महसूस किया जा रहा है। इसी बीच राज्यसभा में आज मंगलवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने युद्ध संकट पर देश की जनता को संबोधित किया. उन्होंने कहा, इस युद्ध से व्यापार के रास्ते में दिक्कत आ रही हैं. गैस, फर्टिलाइजर जैसी जरूरी चीजों की आयात पर भी दिक्कत बढ़ गई हैं. खाड़ी देशों में एक करोड़ से अधिक भारतीय लोग रहते हैं, उनकी सुरक्षा भारत के लिए भी एक गंभीर चिंता का विषय है। होर्मुज़ जलडमरूमध्य में कई जहाज़ फंसे हुए हैं, जिन पर बड़ी संख्या में भारतीय चालक दल के सदस्य सवार हैं।

PM Modi Rajya Sabha Iran Israel War Statement: भारत के लिए भी चिंता की बात-पीएम मोदी

PM Modi Rajya Sabha Iran Israel War Statement
PM Modi Rajya Sabha Iran Israel War Statement (Source: Social Media)

पीएम मोदी ने राज्यसभा में कहा कि वेस्ट एशिया में युद्ध शुरू हुए 3 हफ़्ते से ज़्यादा हो गए हैं। युद्ध की वजह से दुनिया में गंभीर एनर्जी संकट पैदा हो गया है। भारत के लिए भी यह स्थिति चिंता की बात है। युद्ध की वजह से हमारे ट्रेड रूट पर असर पड़ा है। इससे पेट्रोल, डीज़ल, गैस और फर्टिलाइज़र की रेगुलर सप्लाई पर असर पड़ा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा, “लगभग 1 करोड़ भारतीय खाड़ी देशों में रहते और काम करते हैं।

उनकी जान और रोजी-रोटी की सुरक्षा भारत के लिए बहुत बड़ी चिंता की बात है। होर्मुज स्ट्रेट में कई जहाज फंसे हुए हैं। बड़ी संख्या में भारतीय क्रू मेंबर उन जहाजों पर फंसे हुए हैं। यह भी भारत के लिए बड़ी चिंता की बात है। ऐसे मुश्किल हालात में, यह ज़रूरी है कि भारत का अपर हाउस शांति और बातचीत के लिए एक साथ आवाज़ उठाए।”

PM Modi News: पीएम मोदी ने एशियाई देशों के हेड्स ऑफ़ स्टेट्स से 2 बार की बात

PM Modi News
PM Modi News (Source: Social Media)

राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “मैंने ज़्यादातर वेस्ट एशियाई देशों के हेड्स ऑफ़ स्टेट्स से 2 बार बात की है। हम सभी गल्फ़ देशों के साथ लगातार बातचीत कर रहे हैं। हम ईरान, इज़राइल और US के साथ भी बातचीत कर रहे हैं। हमारा मकसद बातचीत और डिप्लोमेसी के ज़रिए इस इलाके में शांति फिर से लाना है। हमने उनसे डी-एस्केलेशन और स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ को खोलने के बारे में भी बात की है। कमर्शियल जहाज़ों पर हमले और स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ जैसे इंटरनेशनल समुद्री रास्ते में रुकावट मंज़ूर नहीं है।

भारतीय जहाज को लेकर क्या बोले पीएम?

उन्होंने आगे कहा, “भारत ने आम लोगों, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर और एनर्जी और ट्रांसपोर्ट से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है। भारत युद्ध के इस समय में भी भारतीय जहाज़ों के सुरक्षित आने-जाने के लिए लगातार कोशिश कर रहा है। इस संकट के हल के लिए भारत ने बातचीत का सुझाव दिया है। इस युद्ध में किसी की भी जान को खतरा इंसानियत के हित में नहीं है। इसलिए भारत की कोशिश सभी पार्टियों को शांतिपूर्ण हल के लिए बढ़ावा देने की रही है।”

यह भी पढ़ें: सोना-चांदी धड़ाम! मिडिल ईस्ट तनाव के बीच 2 दिन में ₹10,000 से ज्यादा सस्ता हुआ सोना, चांदी भी लुढ़की; जानें लेटेस्ट रेट

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।