बिहार सरकार में मंत्री विनोद सिंह का सोमवार को ब्रेन हेमरेज के चलते निधन हो गया। गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे मंत्री को पटना के एम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। ब्रेन हेमरेज की शिकायत के बाद उनका गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में इलाज़ चल रहा था।
इलाज़ के दौरान आज उनका निधन हो गया। मंत्री विनोद सिंह के निधन की जानकारी खुद उनके पीए राजीव रंजन ने दी है। इतना ही नहीं कुछ दिनों पहले विनोद सिंह कोरोना वायरस से भी संक्रमित हुए थे, लेकिन उनकी मौत ब्रेन हेमरेज के कारण हुई है। विनोद सिंह बिहार के कटिहार के रहने वाले थे और उनकी गिनती बिहार बीजेपी के कद्दावर नेताओं के रूप में होती थी।
बिहार सरकार के मंत्री विनोद कटिहार के प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी के विधायक थे। कुछ ही दिन पहले उनको पत्नी समेत कोरोना हुआ था जिसके बाद वो स्वस्थ हो गए थे लेकिन इसके बाद फिर उनकी तबियत बिगड़ी जिस कारण इलाज के लिए पटना से उनको एयर एंबुलेंस की मदद से दिल्ली भेजना पड़ा था।


Download Android App
Download iOS App



