Bihar: मानसून ने बिहार में दस्तक दे दिया है। पूर्वी बिहार में मानसून के प्रवेश के साथ अब दक्षिण बिहार में भी मानसून की शुरुआत हो चुकी है। राजधानी पटना समेत आरा में शुक्रवार की सुबह छह बजे झमाझम बारिश हो रही है।
Highlights
- बिहार में हो गई मानसून की एंट्री
- इस जिले में जमकर बरसे बदरा
- पढ़ें मौसम विभाग का लेटेस्ट अपडेट
सुबह छह बजे झमाझम हो रही बारिश
बिहार में मानसून के प्रवेश के साथ अब भोजपुर में भी मानसून की शुरुआत हो चुकी है। गुरुवार की सुबह लगभग छह बजे झमाझम हो रही बारिश के बीच वहां मौजूद लोगों की खुशी देखते बन रही थी। इससे पहले रात से ही शुरू हुई तेज ठंडी हवाओं ने मौसम को खुशगवार बना दिया था।
जिला मुख्यालय आरा में सुबह 10 बजे के बाद से शाम तक आसमान में छाए काले बादल बिन बरसे ललचाते रह गए। पर, तापमान में आई गिरावट के साथ आर्द्रता बढ़कर 74 प्रतिशत के आंकड़े को पार कर चुकी थी।
तापमान का में दिखी गिरावट
इस बीच, 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हल्की हवा भी सप्ताह भर से जारी भीषण गर्मी से तपते बदन को राहत दे रही थी। मौसम विज्ञानियों की मानें तो अब यहां लगातार होने वाली बारिश के साथ बीते सप्ताह से जारी भीषण गर्मी से लोगों को शीघ्र ही राहत मिलेगी।
इस दौरान अधिकतम तापमान का पारा भी लुढ़क कर 34 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच जाएगा, जो बीते सप्ताह 45 डिग्री सेल्सियस के अधिक स्तर पर बरकरार रहा करता था। इधर, जारी सप्ताह में 30 से 60 फीसद बारिश होने की संभावना है।
जिस दिन बारिश नहीं होगी, उस दिन भी आकाश में घने बादल छाए रहने के कारण मौसम खुशनुमा बना रहेगा। बहरहाल मंगलवार की सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे। आठ किलोमीटर की रफ्तार से चल रही ठंडी हवा के साथ वातावरण में आर्द्रता भी 74 फीसद बरकरार थी।


Download Android App
Download iOS App






