बिहार प्रदेश राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी कार्यालय में आज भारत के प्रथम राष्ट्रपति देश रत्न डॉ राजेन्द्र प्रसाद जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष राणा रणवीर सिंह ने किया। डॉ राजेंद्र प्रसाद जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद राणा ने कहा कि डॉ राजेन्द्र प्रसाद जी के सादा जीवन उच्च विचार ने ही उन्हें देश रत्न बना दिया राजेंद्र बाबू ने मेहनत एवं लगन से जो मुकाम हासिल किया वह अनुकरणीय है। राणा ने आगे कहा कि राजेंद्र बाबू जितने सरल स्वभाव के थे उनकी भाषा भी उतनी ही सरल थी वो जब भी स्वतंत्रता संग्राम में लोगों के बीच जाते थे तो स्थानीय भाषा का प्रयोग किया करते थे ताकि अधिक से अधिक लोग उनकी बातों को समझ कर स्वतंत्रता आंदोलन में सामिल हो सके। राणा ने आगे कहा कि राजेन्द्र बाबू बिहार का तो नाम रौशन किया ही साथ ही साथ वो सम्पूर्ण देश को अपने ईमानदारी एवं कठिन परिश्रम के बल पर अपनी ओर आकर्षित किया जिसका परिणाम यह हुआ कि देश की आज़ादी के बाद राजेन्द्र बाबू देश के प्रथम राष्ट्रपति बने। डॉ राजेन्द्र बाबू को श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में प्रमुख हैं – सुनील कुमार,इन्दु सिंह,वरुण कुमार,सरिता सिंह,राज सिंह,मनीष मौर्य,प्रियम सिंह,सुभाष चंद्रा,अजय कुमार, हरेश्वर सिंह,राजू भगत,शमशेर आलम,मनोज चंद्रवंशी, संजय यादव,अजीत मांझी,सरवन तांती,बसंत राम,श्लोक दास आदि।
बिहार एनसीपी ने डॉ राजेन्द्र प्रसाद जी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
Summary :
बिहार प्रदेश राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी कार्यालय में आज भारत के प्रथम राष्ट्रपति देश रत्न डॉ राजेन्द्र प्रसाद जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि


Download Android App
Download iOS App



