Scan QR to download app Download Android App Scan QR to download app Download iOS App

बिहार के दौरे पर Amit Shah, जाति आधारित सर्वे पर क्या बोले गृह मंत्री?

Summary :

इस समय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बिहार के दौरे पर है। इस दौरान गृह मंत्री ने आज पटना में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद (ईजेडसी) की 26वीं बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में बिहार (Bihar) के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और अन्य सदस्य राज्यों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए। बिहार के दौरे पर Amit Shah Amit Shah ने जाति आधारित सर्वे का किया समर्थन बाधा उत्पन्न करने का कोई इरादा नहीं था- गृह मंत्री अमित शाह और नीतीश कुमार ने बिहार में मंच साझा किया आपको बता दें बैठक में कई छोटे मोटे अनाजों के लिए न्यूनतम मूल्य, बुनियादी ढांचे का निर्माण,…

इस समय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बिहार के दौरे पर है। इस दौरान गृह मंत्री ने आज पटना में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद (ईजेडसी) की 26वीं बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में बिहार (Bihar) के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और अन्य सदस्य राज्यों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए।

  • बिहार के दौरे पर Amit Shah
  • Amit Shah ने जाति आधारित सर्वे का किया समर्थन
  • बाधा उत्पन्न करने का कोई इरादा नहीं था- गृह मंत्री

अमित शाह और नीतीश कुमार ने बिहार में मंच साझा किया

आपको बता दें बैठक में कई छोटे मोटे अनाजों के लिए न्यूनतम मूल्य, बुनियादी ढांचे का निर्माण, जल बंटवारा आदि जैसे कई मुद्दों पर चर्चा की गई। पूर्वी क्षेत्रीय परिषद में बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और झारखंड राज्य शामिल हैं। यह पहली बार था कि अगस्त 2022 में जदयू द्वारा भारतीय जनता पार्टी (BJP) को पछाड़कर राज्य में ग्रैंड अलायंस (महागठबंधन) सरकार बनाने के बाद अमित शाह और नीतीश कुमार ने बिहार में मंच साझा किया।

अमित शाह ने पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक की अध्यक्षता की

बता दें अमित शाह ने आज बिहार के पटना में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और ओडिशा, पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड के वरिष्ठ मंत्री शामिल हुए। बैठक में अंतर-राज्य परिषद सचिवालय के सचिव, सदस्य राज्यों के मुख्य सचिव, राज्य सरकारों और केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

अमित शाह ने अपने संबोधन में कहा…..

जाति आधारित सर्वे को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने संबोधन में कहा इसके साथ ही बिहार में कराए गए जाति आधारित सर्वे को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने संबोधन में कहा कि जब उनकी पार्टी बिहार में सत्ता में थी तो उन्होंने जाति आधारित सर्वे का समर्थन किया था। उन्होंने कहा कि राज्यपाल ने भी विधेयक को मंजूरी दे दी है। उन्होंने कहा कि जाति सर्वेक्षण को लेकर कुछ मुद्दे हैं, उन्हें उम्मीद है कि राज्य सरकार उनका समाधान करेगी। गृह मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार का कभी भी जाति आधारित सर्वेक्षण में बाधा उत्पन्न करने का कोई इरादा नहीं था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team

google-partner