Bihar News: JDU की विधायक बीमा भारती ने पटना के सचिवालय थाने में इसकी शिकायत की है। उन्होंने यह आरोप लगाया है, कि गाली-गलौजी के बाद जान से मारने की धमकी दी गई है।
Highlights
- बीमा भारती को मिली जान से मारने की धमकी
- रात को अनजान नम्बर से आया था कॉल
- मामले की जांच में जुटी पुलिस
बीमा भारती को फोन पर हत्या की धमकी दी गई
इन दिनों चर्चा में रहने वाली CM नीतीश कुमार की पार्टी की विधायक बीमा भारती आज फिर से सुर्खियों आई है। दरअसल बीमा भारती को फोन पर हत्या की धमकी दी गई है। इतना ही नहीं बल्कि कॉल करने वाले ने भद्दी-भद्दी गालियां भी दी है। धमकी के फोन के बाद बीमा भारती ने सचिवालय थाना में शिकायत दर्ज करवाई है।
पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई।
बीमा भारती की शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस इसकी छानबीन में जुट गई है। गौरतलब हो कि बीमा भारती के पति अवधेश मंडल का आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस ने अभी आर्म्स एक्ट के मामले में गिरफ्तार किया है।
बेटे को भी गिरफ्तार किया गया है। दोनों को जेल भेज दिया गया है। इसके बाद बीमा ने कहा था कि जानबूझकर सरकार उन्हें परेशान कर रही है।


Download Android App
Download iOS App





