Bihar News : बिहार में लिखी जा रही विकास की नई कहानी : JP Nadda

Summary :

Bihar News : केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे पी नड्डा ने शनिवार को मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच परिसर में सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक का उद्घाटन करते हुए कहा कि बिहार में विकास की नई कहानी लिखी जा रही है। उन्होंने कहा कि यह तब संभव हो सका जब आपकी उंगली ने सही नेतृत्व का चुनाव किया और नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री के पद पर बैठाया। Bihar News : JP Nadda ने बिहार के बारे में क्या कहा? Bihar News :केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे पी नड्डा ने शनिवार को मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच परिसर में सुपर स्पेशियलिटी…

Bihar News JP Nadda

Bihar News : केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे पी नड्डा ने शनिवार को मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच परिसर में सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक का उद्घाटन करते हुए कहा कि बिहार में विकास की नई कहानी लिखी जा रही है। उन्होंने कहा कि यह तब संभव हो सका जब आपकी उंगली ने सही नेतृत्व का चुनाव किया और नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री के पद पर बैठाया।

Bihar News : JP Nadda ने बिहार के बारे में क्या कहा?

Bihar News :केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे पी नड्डा ने शनिवार को मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच परिसर में सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक का उद्घाटन करते हुए कहा कि बिहार में विकास की नई कहानी लिखी जा रही है। उन्होंने कहा कि यह तब संभव हो सका जब आपकी उंगली ने सही नेतृत्व का चुनाव किया और नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री के पद पर बैठाया।

Nadda to follow in Amit Shah's footsteps, tour states for over 100 days to  build BJP strength

JP Nadda : भाजपा अध्‍यक्ष ने कहा, यह सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल केवल यहीं नहीं खुला है, बल्कि दरभंगा, गया और भागलपुर में भी खुला है। इससे पहले नड्डा ने आज दरभंगा चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (डीएमसीएच) में नवनिर्मित सुपर-स्पेशियलिटी ब्लॉक का उद्घाटन किया। उन्होंने इसका उद्घाटन करते कहा क‍ि यह अस्पताल उत्कृष्ट स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में अहम भूमिका निभाएगा। करीब 150 करोड़ की लागत से निर्मित यह अत्याधुनिक परिसर बिहार सहित अन्य राज्यों के लोगों को भी शिक्षा, स्वास्थ्य व रोजगार के नए अवसर निर्मित करेगा।

BJP's JP Nadda named leader of the house in Rajya Sabha | India News -  Times of India

Bihar News : केंद्रीय मंत्री नड्डा दरभंगा के शोभन में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के लिए प्रस्तावित स्थल का भी निरीक्षण किया। दरभंगा एम्स के निर्माण के लिए बिहार सरकार ने शोभन में 150 एकड़ भूमि उपलब्ध कराई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री नड्डा इससे पहले पटना में पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (पीएमसीएच) में निर्माणधीन परिसर का निरीक्षण कर चल रहे विकास कार्यों की समीक्षात्मक बैठक की। करीब 5540 करोड़ की लागत से बनने वाले इस अस्पताल में 5462 बेड की सुविधा होगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Abhishek Kumar