Bihar में पहली बार गुड़ उद्योग को प्रोत्साहन देगी नीतीश सरकार

Bihar में पहली बार गुड़ उद्योग को प्रोत्साहन देगी नीतीश सरकार

Bihar Nitish Kumar

Bihar सरकार ने गुड़ उद्योग को प्रोत्साहन देने की योजना बनाई है। राज्य में पहली बार बिहार राज्य गुड़ उद्योग प्रोत्साहन के साथ 81 गुड़ इकाइयों के लिए 12 करोड़ 40 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। राज्य के चीनी मिलों में पेराई क्षमता लगभग दोगुनी होने से गन्ना उद्योग में व्यापक संभावनाएं दिख रही हैं।

Bihar में गुड़ उद्योग को प्रोत्साहन देगी सरकार

Bihar के गन्ना उद्योग मंत्री कृष्ण नंदन पासवान ने बुधवार को कहा कि राज्य में पहली बार बिहार राज्य गुड़ उद्योग प्रोत्साहन के साथ 81 गुड़ इकाइयों के लिए 12 करोड़ 40 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं और राज्य के चीनी मिलों में पेराई क्षमता लगभग दोगुनी होने से गन्ना उद्योग में व्यापक संभावनाएं दिख रही हैं। इससे चीनी उत्पादन में बिहार अभी देश में पांचवें स्थान पर है और जल्द ही तीसरे स्थान पर होगा।उन्होंने कहा कि बिहार राज्य गुड़ उद्योग प्रोत्साहन कार्यक्रम के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 में 81 गुड़ इकाइयों की स्थापना के लिए 12 करोड़ 40 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है।

Bihar : ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से उद्यमियों से आवेदन लेने की प्रक्रिया शीघ्र ही शुरू की जाएगी। इसके लिए विभाग ने केन केयर सॉफ्टवेयर का निर्माण किया है। इस योजना के अंतर्गत पूंजी अनुदान का प्रावधान किया गया है। इसमें 5-20 टीसीडी (टन पेराई प्रतिदिन) की क्षमता की स्थापना पर लागत का 50 प्रतिशत या अधिकतम 6 लाख रुपये तक, जो भी कम हो देय होगा।उन्होंने बताया कि इसी प्रकार 21-40 टीसीडी की क्षमता स्थापना पर लागत का 50 प्रतिशत या अधिकतम 15 लाख रुपये तक जो भी हो, देय होगा।

मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार गन्ना की खेती तथा गन्ना आधारित उद्योगों की स्थापना के लिए कृषि रोड मैप कार्यक्रम लागू कर रही है। कृषि रोड मैप कार्यक्रम के कार्यान्वयन के फलस्वरूप राज्य में चीनी का उत्पादन वर्ष 2006-07 में 4.51 लाख मीट्रिक टन था, जो वर्ष 2023-24 में बढ़कर 6.87 लाख मीट्रिक टन हो गया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।