Bihar : दो दिवसीय यात्रा पर दिल्ली पहुंचे नीतीश कुमार, PM मोदी से की मुलाकात

Summary :

Bihar : दो दिवसीय यात्रा पर नीतीश कुमार दिल्ली पहुंचे और पीएम मोदी से मुलाकात की। नीतीश कुमार के दिल्ली पहुंचने के बाद से बिहार की सियासत में हलचल मच गई है। सोशल मीडिया पर पलटने की चर्चा जोरों पर चल रही थी। हालांकि अब ये साफ हो गया है कि नीतीश कुमार दिल्ली पीएम मोदी से मुलाकात के लिए पहुंचे है। वहीं दोनों की मुलाकाता के बाद यह भी कहा जा रहा है कि बिहार के लिए कुछ बड़ा फैसला हो सकता है। Highlight : नीतीश कुमार ने PM मोदी से की मुलाकात बिहार के सियासत में हलचल कई…

Bihar : दो दिवसीय यात्रा पर नीतीश कुमार दिल्ली पहुंचे और पीएम मोदी से मुलाकात की। नीतीश कुमार के दिल्ली पहुंचने के बाद से बिहार की सियासत में हलचल मच गई है। सोशल मीडिया पर पलटने की चर्चा जोरों पर चल रही थी। हालांकि अब ये साफ हो गया है कि नीतीश कुमार दिल्ली पीएम मोदी से मुलाकात के लिए पहुंचे है। वहीं दोनों की मुलाकाता के बाद यह भी कहा जा रहा है कि बिहार के लिए कुछ बड़ा फैसला हो सकता है।

Highlight :

  • नीतीश कुमार ने PM मोदी से की मुलाकात
  • बिहार के सियासत में हलचल
  • कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

पत्रकारों ने मुख्यमंत्री से किया सवाल

वहीं नीतीश कुमार के दिल्ली पहुंचते ही सोशल मीडिया पर पलटी मारने की बात ट्रेंड करने लगी। लोगों ने तरह-तरह की अटकलें लगानी शुरू कर दी। वहीं तेजस्वी का नीतीश को लेकर दिया बयान भी चर्चा में आ गया। दरअसल, तेजस्वी यादव ने कहा था कि नीतीश कुमार का मन एनडीए के साथ नहीं लग रहा है। उनका मन महागठबंधन में ही है। वहीं, दिल्ली एयरपोर्ट के बाहर पत्रकारों ने मुख्यमंत्री से सवाल किया कि एग्जिट पोल में एनडीए की सरकार बन रही। तो इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि – बनेगी, जरूर बनेगी

कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

बता दें कि , एग्जिट पोल आने के अगले ही दिन मुख्यमंत्री की दिल्ली यात्रा के संबंध में जदयू नेताओं ने कहा कि यह पूर्व से तय कार्यक्रम के तहत है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर कई अहम मुद्दों पर चर्चा की है। चर्चा है कि नीतीश कुमार एनडीए के कुछ वरिष्ठ नेताओं से भी यहां मुलाकात करेंगे। नीतीश कुमार इस दौरान 4 जून को आने वाले परिणाम पर चर्चा कर सकते हैं। इसके अलावा बिहार की कई विकास परियोजनाओं पर भी चर्चा कर सकते हैं।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Saumya Singh