Bihar Politics Update: बिहार में आज महागठबंधन सरकार टूट गई है। सीएम नीतीश कुमार ने राज्यपाल को इस्तीफा सौंप दिया। इसके बाद मीडिया के सामने आने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि महागठबंधन के साथ रहना अब मुश्किल हो गया था। वहीं, पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को फोन कर बधाई दी है। इसके बाद अब नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद के लिए शपथ ले रहे हैं।
बिहार में बनी एनडीए सरकार राज्य के विकास और यहां के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेगी। @NitishKumar जी को मुख्यमंत्री और सम्राट चौधरी जी एवं विजय सिन्हा जी को उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर मेरी बहुत-बहुत बधाई।
मुझे विश्वास है कि यह टीम पूरे…
— Narendra Modi (@narendramodi) January 28, 2024
हो गई नीतीश कुमार की ताजपोशी
नीतीश कुमार के एनडीए में शामिल होने पर राजद नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव कहते हैं, “खेला अभी बाकी है, हम बिहार की जनता के साथ खड़े हैं’। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के बीते 17 सालों पर भारी है उनके 17 महीने का काम। आगे तेजस्वी यादव ने कहा कि उनके मंत्रियों ने नौकरियों का ऐलान किया।


Download Android App
Download iOS App



