Bihar: शराबबंदी पर विपक्ष तेज! नीतीश सरकार पर उठ रहे सवाल, चिराग पासवान का कटाक्ष

Summary :

बिहार में शराबबंदी और कानून व्यवस्था को लेकर विपक्ष लगातार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को घेर रहा है। एनडीए से अलग होने के बाद विभिन्न मुद्दों पर पूर्व केंद्रीय मंत्री आर सी पी सिंह, चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास ) के चिराग पासवान भी नीतीश पर जमकर सियासी हमला बोल रहे हैं।

Chirag Paswan: After Meeting The Victim Girl In Nawada Chirag Paswan Raised  Questions On Law And Order In Bihar Ann | Chirag Paswan: नीतीश कुमार पर  भड़के चिराग पासवान, पीड़ित लड़की से
इसी कड़ी में चिराग पासवान ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करते हुए शराबबंदी को लेकर निशाना साधा है।जमुई के सांसद चिराग ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमे एक व्यक्ति एक मोटर साइकिल पर बैनर लगाकर बलिया से दरौली तक खुलेआम, स्वतंत्र रूप से शराब बेचने का दावा कर रहा है।चिराग ने अपने आधिकारिक ट्विटर एकाउंट से इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी, माना की आपकी ²ष्टि अभी प्रधानमंत्री की कुर्सी पर ज्यादा है, लेकिन थोड़ा ध्यान इधर भी देते तो शायद बिहार में ये सब न हो रहा होता। देखिए, कैसे खुलेआम शराब सप्लाई की जा रही है और आपकी पुलिस मूकदर्शक बन देख रही है।
Chirag Paswan Claims – Bihar Will Hold Mid-term Elections, CM Nitish Kumar  Has Started Preparing | Chiraj Paswan Statement: चिराग पासवान का दावा-  बिहार में होंगे मध्यावधी चुनाव, तैयारी में जुट गए
उन्होंने आगे कहा, खैर वैसे तो आपने कह ही दिया है की पियेगा तो मरेगा ही न। उल्लेखनीय है कि चिराग पासवान पिछले विधानसभा चुनाव से ही नीतीश कुमार पर विभिन्न मुद्दों को लेकर निशाना साधते रहे हैं।बिहार में करीब छह साल से शराबबंदी कानून लागू है और इसे कारगर बनाने को लेकर अब तक कई उपाय किए गए हैं।

Desk Team