जन अधिकार पार्टी (लो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने आज पेश किए गए आम बजट को गांव, गरीब एवं किसान को अपमानित करने वाला बताया है।
श्री यादव ने दुबारा सत्ता में लौटी केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार के पहले बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बजट गांव, गरीब, किसान, युवा, बुजुर्ग और महिलाओं को अपमानित करने वाला है।
बजट में बिहार को न विशेष राज्य का दर्जा मिला और न ही कोई विशेष पैकेज। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने बजट में बिहार को धोखा दिया। उन्होंने कहा कि यह गरीबों की जिंदगी को नासूर बनाने वाला बजट है।
इससे पहले श्री यादव ने मुजफ्फरपुर में चमकी बुखार पीड़तिं के लिए आयोजित मेडिकल कैंप के दौरान संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि बिहार में 30 सालों से जंगलराज और माफियाराज चल रहा है, जिसमें बिहार की जनता पिस रही है।
चमकी बुखार से अब तक 350 मौतें हो चुकी हैं। सरकार मरने वालों की वास्तविक संख्या छुपा रही है। लगातार गरीब बच्चों की मौतें हो रही है। लेकिन सरकार को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है।


Download Android App
Download iOS App



