हैदराबाद : गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने यहां शुक्रवार को कहा कि तेलंगाना में चार लोकसभा सीटें मिलने के बाद भाजपा, प्रदेश को खासा महत्व रही है और यह बात अमित शाह के राज्य के छह जुलाई के दौरे से भी दिखाई देती है जो गृह मंत्री बनने के बाद उनका पहला दौरा है।
रेड्डी ने यह भी कहा कि भाजपा नेतृत्व वाली राजग सरकार राज्य का विकास सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा चार लोकसभा सीटों पर जीत दिलाने के लिए यहां के मतदाताओं का आभारी है जिससे पार्टी के लिए लोकसभा में 300 सीटों का आंकड़ा पार करना संभव हुआ।’’
रेड्डी ने कहा कि अमित शाह गृह मंत्री बनने के बाद छह जुलाई को पहली बार हैदराबाद आ रहे हैं।
उन्होंने अपने निर्वाचन क्षेत्र सिकंदराबाद में लोगों के साथ एक सभा में कहा कि यह भाजपा द्वारा तेलंगाना को दी जा रही अहमियत दिखाती है।


Download Android App
Download iOS App



