Bihar Politics Update: बिहार में सरकार पलटने की हलचल तेज है। इस बीच अब राजद के सब्र का बांध भी टूट गया है। राजद सुप्रिमो लालू यादव ने कहा है कि शाम तक सभी कुछ स्पष्ट कर दें। इसके साथ ही कुछ समय पहले राजद सांसद मनोज झा ने नीतीश कुमार से रुख साफ करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि मीडिया में कयासबाजी की चर्चा से आम जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है। उनको यह अब साफ कर देना चाहिए कि वह हट रहे हैं।
‘शाम तक इस कन्फ्यूजन को दूर करे नीतीश कुमार’
मनोज झा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि बिहार में महागठबंधन सरकार को लेकर जो कन्फ्यूजन की स्थिति बनी हुई है इसपर वे नीतीश कुमार से आग्रह करते हैं कि शाम तक इसे दूर कर दें। आज ही हमारे डिप्टी सीएम चार जगह झंडा फहराया है। हमारे तरह से सब कुछ स्पष्ट है। आगे उन्होंने कहा कि अब जो यह संशय मीडिया में चल रहा है, यह अब हमारे लिए भी यह संशय है और इसे दूर करने का काम इसके मुखिया यानी नीतीश कुमार का है।
#WATCH | On the political situation in Bihar, RJD MP Manoj Jha says, “I request the CM (Nitish Kumar) to resolve this confusion…RJD has never done such a ‘khela’…” pic.twitter.com/2h3beDiK4s
— ANI (@ANI) January 26, 2024
मैं हाथ जोड़कर नीतीश कुमार से आग्रह करता हूं- मनोज झा
उन्होंने आगे कहा कि मैं हाथ जोड़कर नीतीश कुमार से आग्रह करता हूं कि शाम तक जो कन्फ्यूजन उसे दूर करना चाहिए। सब स्पष्ट हो जाए, ताकि बिहार अपने हित पर, अपने युवाओं के हित पर जो चार-पांच दिन से चीजें देख रहे हैं, वो खारिज हो जाएं और सभी को स्पष्ट हो जाए।


Download Android App
Download iOS App



