लोकसभा चुनाव को लेकर भले ही अभी तक बिहार में किसी भी पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है, परंतु सियासी बयानबाजी तेज होती जा रही है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और उनकी मां तथा बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष किया है। राजद नेता तेजस्वी ने सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी पर पत्रकारों और प्रेस से संवाद नहीं करने का आरोप लगाया है।
प्रधानमंत्री के एक ट्वीट को रीट्वीट करते हुए तेजस्वी ने लिखा, ”प्रधानमंत्री जी, अगर देश के प्रधानमंत्री स्वतंत्र पत्रकारों और प्रेस से संवाद नहीं करेंगे तो लोकतंत्र कैसे मजबूत होगा? अधिकांश निरपेक्ष पत्रकारों की शिकायत है कि आपने विगत 5 वर्षो में एक भी संवाददाता सम्मेलन नहीं कर स्वतंत्र सवालों का सामना ही नहीं किया है। उनकी शिकायत दूर होनी चाहिए।”
गौरतलब है कि तेजस्वी ने कुछ दिन पहले सभी विपक्षी दलों को एक पत्र लिखकर ‘टीवी डिबेट’ में शामिल नहीं होने की अपील की थी। इससे पहले बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने भी अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर प्रधानमंत्री के ‘चौकीदार’ होने पर तंज कसा है। राबड़ी ने एक ट्वीट कर लिखा, ”रामायण गवाह है। रावण आया था-साधु बनकर, मारीच आया था-हिरण बनकर, कालनेमि आया था-ऋषि बनकर, अब चोर आया है ‘चौकीदार’ बनकर।”
रामायण गवाह है।
रावण आया था – साधु बनकर,
मारीच आया था- हिरण बनकर,
कालनेमि आया था- ऋषि बनकर,अब चोर आया है चौकीदार बनकर।
— Rabri Devi (@RabriDevi4) March 17, 2019


Download Android App
Download iOS App




