लाडवा : लाडवा-यमुनानगर मार्ग पर रविवार सुबह लगभग 6 बजे गांव बड़शामी के निकट एक ट्राला ट्रक व आल्टो कार में जबरदस्त भिड़ंत में। जहां तीन व्यक्तियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया तो एक ने पीजीआई चंडीगढ़ में दम तोड़ दिया। वही एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे भी पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। लाडवा उपमंडल के डीएसपी भारत भूषण ने दुर्घटना की जानकारी देते हुए बताया कि फारूख पुत्र नईम निवासी पुराना हमीदा युमनानगर अपने दोस्त सतेन्द्र कुमार के साथ सुबह लाडवा किसी काम से आया था।
काम निपटाकर वहीं लाडवा के इंद्री चौंक पर खड़े थे कि दिल्ली की ओर से एक आल्टो गाड़ी में उनके कुछ दोस्त अपने एक दोस्त रोहित को दिल्ली से लेकर वापिस यमुनानगर जा रहे थे कि वह उन्हें देखकर वहीं रूक गए और कुछ देर वहीं रूक कर बाते करने लगे और फिर अपनी-अपनी कारों में बैठकर वापिसय यमुनानगर की ओर चल पड़े कि गांव बड़शामी के निकट सामने से लापरवाही से अपने ट्राले ट्रक को चलाते हुए उनके दोस्त यशटंडन की कार में जोरदार टक्कर मार दी।
जिन्हें हमने तुरंत एम्बुलैंस को फोन कर मौके पर बुलाया और अपने गंभीर घायल दोस्तों को लाडवा के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। वहीं ट्रक चालक मौके पर से फरार हो गया। वहीं सरकारी अस्पताल के डाक्टरों ने शिवराज उर्फ सन्नी पुत्र दौलत राम, यशटंडन पुत्र सुभाष टंडन दोनों पुराना हमीदा यमुनानगर तथा रोहित पुत्र राजेन्द्र, राम विहार, दिल्ली को मृत घोषित कर दिया। जब कि अलीम पुत्र मोबिन अहमद निवासी पुराना हमीदा यमुनानगर तथा सुनील पुत्र शाम सिंह राजपूत निवासी दिल्ली को गंभीर घायल होने की स्थिति में प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया।
वहीं पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ पीजीआई रैफर किये गए दो घायलों में से अलीम पुत्र मोबिन अहमद डार की मृत्यु होने का भी समाचार मिला है। वहीं लाडवा पुलिस ने फारूख पुत्र नईम निवासी पुराना हमीदा यमुनानगर की शिकायत पर नाम, पता ना मालूम के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने ट्रक व मृतकों को अपने कब्जे में ले लिया और मृतकों का कुरूक्षेत्र के सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए।
(कैलाश गोयल)


Download Android App
Download iOS App



