Bihar Rajya Sabha Election: बिहार में राजनीति घमासान के बीच नीतीश कुमार ने बीते रविवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली। दरअसल, नीतीश कुमार की नई कैबिनेट में दो डिप्टी सीएम और 6 मंत्री को जगह दी गई है। बीजेपी के दिग्गज नेता सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। इनके अलावा प्रेम कुमार और श्रवण कुमार जैसे दिग्गज नेता को भी कैबिनेट में जगह दी गई है।
Highlights:
- नीतीश कुमार ने बीते रविवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली
- सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को बनाया गया उपमुख्यमंत्री
- बिहार में राज्यसभा चुनाव की हुई घोषणा
- बिहार में 6 सीटों पर राज्यसभा के चुनाव होंगे
बिहार में राज्यसभा चुनाव की हुई घोषणा
बता दें कि भारत निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा चुनाव की घोषणा कर दी है। इस दौरान बिहार में 6 सीटों पर राज्यसभा के चुनाव होंगे। वहीं, 8 फरवरी को चुनाव की अधिसूचना जारी होगी। नामांकन की अंतिम तारीख 15 फरवरी है। इस बीच नामांकन पत्रों की जांच 16 फरवरी, नाम वापसी का समय 20 फरवरी तक दिया है। चुनाव 27 फरवरी को होंगे। इसके बाद उसी दिन शाम में 5:00 बजे काउंटिंग होगी।


Download Android App
Download iOS App



