संगठन को मजबूती देने के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी की केंद्रीय छात्र इकाई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन ने बिहार के रहने वाले हिमांशु नारायण को राष्ट्रीय टीम में जगह दी है। हिमांशु को राष्ट्रीय सह संयोजक बनाया गया है। अपनी नियुक्ति पर हिमांशु नारायण ने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, एनएसयूआइ के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन, सोशल मीडिया चेयरमैन आदित्य भगत, राष्ट्रीय प्रभारी हर्ष बिसरिया और राष्ट्रीय प्रभारी आयुष शर्मा का धन्यवाद किया।
उन्होंने कहा कि संगठन ने उनके द्वारा किए गए कार्यों को ध्यान में रखते हुए एक साधारण परिवार से आने के बावजूद इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी है। इसका पूरी ईमानदारी व कर्मठता से निर्वहन करेंगे और आने वाले समय में सोशल मीडिया के माध्यम से केंद्र सरकार की गलत नीतियों की कलाई खोलने का काम करेंगे। वर्तमान सरकार ने जनता को सिर्फ ठगने का कार्य किया है। केंद्र सरकार देश के भविष्य छात्र-छात्रों पर जुल्म कर रही है जिसका विरोध किया जाएगा।