बिहार सरकार के पूर्व कानून मंत्री कार्तिक सिंह पिछले दिनों काफी चर्चा में बने हुए थे। उनके शपथग्रहण के बाद काफी हल्ला हंगामा हुआ था, जिसके बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। उनके ऊपर किडनेपिंग के केस दर्ज है, जिस वजह से पटना पुलिस उन्हें ढूंढ रही है। जबकि मोकामा की गलियों में कार्तिक कुमार खुलेआम घूमते हुए नजर आ रहे हैं। जिसकी तस्वीरें वायरल हो रही है।
अनंत सिंह की पत्नी नीलम के लिए प्रचार-प्रसार कर रहे कार्तिक
एक रिपोर्ट के अनुसार मोकामा में उपचुनाव होने वाले है, जिसमें अनंत सिंह की पत्नी नीलम खड़ी हुई है। उनके लिए ही अब कार्तिक कुमार प्रचार प्रसार कर रहे है। कार्तिक कुमार की नीलम के साथ तस्वीरें भी वायरल हुई है, जिसके बाद बिहार के कानून व्यवस्था पर सवाल उठने लगा है। कार्तिक के जमानत याचिका पर जल्द सुनवाई होने वाली है। अगर उन्हें जमानत नहीं मिली तो उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
राजद कोटे से मंत्री बने थे कार्तिक कुमार
बता दें, जब कार्तिक कुमार पटना में मंत्री पद की शपथ ले रहे थे, तब उनके खिलाफ वारंट जारी हुआ था। जिसके बाद बीजेपी ने इस पर सरकार से सवाल किया तो नीतीश कुमार ने कार्तिक कुमार से इस्तीफा ले लिया था। फिर पटना पुलिस द्वारा उनके कई ठिकानों पर छापा मारा गया था, लेकिन वो नहीं मिले थे। कार्तिक कुमार के कारण बिहार सरकार की काफी फजीहत हुई थी। उन्हें राजद कोटे से मंत्री बनाया गया था। अब जब वो एक बार फिर नीलम सिंह के समर्थन में प्रचार प्रसार करने के लिए दिखने लगे है तो देखना दिलचस्प होगा कि तेजस्वी यादव इसपर क्या कहते है।


Download Android App
Download iOS App



