बिहार कभी विकसित राज्य नहीं बन पाएगा! ये बात बड़े-बुजुर्ग अक्सर कहते है. इसे एकबार फिर बल मिला हैं. राज्य के कई जिलों में रुक रुककर बरसात हो रही है. इस बीच VIP इलाके माने जाने वाले वीरचंद पटेल में कई जगहों पर सड़क धंस गई है. इसी इलाके में RJD, JDU, BJP के दफ्तर हैं. सड़क के धंसने की वजह से कई गाड़ियां भी फंस गई, जिसे बड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया.
राजधानी पटना में बीते 24 घंटे से हो रही बरसात के कारण कई क्षेत्रों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है. जलजमाव को देखते हुए पटना में कई प्राइवेट स्कूलों ने खुलते ही छुट्टी की घोषणा कर दी. बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है वहीं ये आफत भी बन गई. जानकारी के अनुसार, वीरचंद पटेल पथ पर जज आवास के निकट खुदाई कर पाइप लाइन बिछाई गई थी और ऊपर से मिट्टी से भर दिया गया था.
मौसम विभाग ने दी बिजली गिरने की चेतावनी
बिहार में अगले 2 दिन बहुत महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं. मौसम विभाग ने उत्तर और पूर्व बिहार के लिए अगले 48 घंटे के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है. विभाग ने पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, सारण, सीवान जिले में भारी बारिश की संभावना जताई है, जबकि कई इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी दी है. हालांकि बारिश के बाद किसान बहुत खुश हैं. वह खेतों में उतर गए हैं। किसान अब धान की फसल को लेकर आशान्वित दिखने लगे हैं.


Download Android App
Download iOS App




