बिहार गया जिले में एक शिक्षक की हत्या कर दी गई है। जहां गया रेलवे स्टेशन पर अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर घटना को अंजाम दिया। हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है।
पुलिस के मुताबिक, गया के गौतम बुद्ध कॉलोनी निवासी नरेंद्र कुमार (44) अन्य दिन की तरह गुरुवार को भी औरंगाबाद गए थे। कुमार औरंगाबाद जिले के एक स्कूल में बतौर शिक्षक कार्यरत थे। गुरुवार(9 अक्टूबर) को ड्यूटी से लौटते वक्त उनकी हत्या कर दी गई।
देर शाम को वे सासाराम-धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस से गया जंक्शन पहुंचे। ट्रेन से उतरने के बाद वे घर जाने के लिए बाहर निकल रहे थे। इसी बीच अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अब इस पूरे मामले की पुलिस जांच कर रही है।


Download Android App
Download iOS App




