लोक आस्था का पर्व छठ गुरुवार की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही संपन्न हो गया। चार दिवसीय इस अनुष्ठान के चौथे दिन अर्घ्य के बाद व्रतियों ने अन्न जल ग्रहण कर ‘पारण’ किया।वही दूसरी तरफ राज्य में गुरुवार को छठ पर्व के दौरान अलग-अलग घटनाओं में 5 लोगों की मौत हो गई।
कार के डिवाइडर से टकरा जाने से एक व्यक्ति की मौत
पहली घटना हाजीपुर जिले के देवरिया गांव में हुई जहां तेज रफ्तार कार के डिवाइडर से टकरा जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्होंने बताया कि मृतक एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी का बेटा है जो मुजफ्फरपुर में छठ मनाने जा रहा था।
नरपतगंज में एक नाबालिग समेत दो लोगों की डूबने से मौत हो गयी
एक अन्य घटना में अररिया जिले के नरपतगंज में एक नाबालिग समेत दो लोगों की डूबने से मौत हो गयी। यह श्रद्धालुओं के उस समूह का हिस्सा थे जो पूजा के बाद जेसीबी नहर में स्नान कर रहे थे। मृतकों की पहचान बाबूलाल पासवान (25) और उनके भतीजे सुमन (10) के रूप में हुई है। सूत्रों के अनुसार अररिया जिले में कोसी नदी में नहाने के दौरान एक अन्य नाबालिग की पानी में डूबने से मौत हो गई। उन्होंने बताया कि चौथी घटना लखीसराय जिले में हुई जहां एक बालक संत कुमार (12) पूजा के बाद हरुहर नदी में डूब गया।


Download Android App
Download iOS App



