बिहार : छठ पूजा के दौरान फिर बेकाबू हुई भीड़ , भगदड़ में 2 बच्चों की मौत

Summary :

बिहार के औरंगाबाद में छठ पूजा के दौरान भगदड़ मच गई। इस दौरान 2 बच्चों की मौत हो गई है। हादसे में कुछ लोगों के घायल होने की खबर भी है. ये हादसा देव प्रखंड मुख्यालय स्थित सूर्यकुंड के पास की है ।

बिहार के औरंगाबाद में छठ पूजा के दौरान भगदड़ मच गई। इस दौरान 2 बच्चों की मौत हो गई है। हादसे में कुछ लोगों के घायल होने की खबर भी है. ये हादसा देव प्रखंड मुख्यालय स्थित सूर्यकुंड के पास की है । 
मृतकों में छह वर्षीय तुलसी कुमारी, गया जिले के गुरारू थाना के पथरा गांव के डॉ अशोक कुमार की भगिनी थी। वह अपने मामा के यहां छठ पूजा में शामिल होने आई थी। खबर लिखे जाने तक दूसरे मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। डीएम राहुल रंजन महिवाल ने कहा कि परिजनों को मुआवजा राशि दी जाएगी। मामले की जांच की जा रही है।
वही , पुलिस ने अभी तक भगदड़ की वजह नहीं बताई है। लेकिन पुलिस का कहना है कि उम्मीद से ज्यादा भीड़ होने की वजह से अफरातफरी मची है।
आपको बता दें कि इससे पहले साल 2012 में भी छठ पूजा के दौरान बिहार की राजधानी पटना में हादसा हुआ था। इस दौरान बांस के बल्लियों से बना पुल टूट गया था. इसके बाद भगदड़ मचने से 18 लोगों की मौत हो गई थी।

Shera Rajput