पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा ने रविवार को ऐलान किया कि उनकी पार्टी ‘राष्ट्रीय लोक जनता दल’ को अब से ‘राष्ट्रीय लोक मंच’ के रूप में जाना जाएगा। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा गठित पार्टी के नये नाम को निर्वाचन आयोग की मंजूरी मिल गई है। कुशवाहा ने कहा, राष्ट्रीय लोक जनता दल के लिए हमारे आवेदन पर, निर्वाचन आयोग ने हमसे कुछ और विकल्प मांगे थे।
- नए नाम पर सहमति
- 40 सीट पर जीत दिलाने की पूरी कोशिश
- राष्ट्रीय लोक जनता दल का गठन
सहयोगी कुशवाहा ने विश्वास जताया
हमने पांच विकल्प सुझाये थे और निर्वाचन आयोग ‘राष्ट्रीय लोक मंच’ नाम पर सहमत हुआ। उन्होंने जनता दल (यूनाइटेड) प्रमुख एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अलग होने के बाद ‘राष्ट्रीय लोक जनता दल’ का गठन किया था। बिहार में, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सहयोगी कुशवाहा ने विश्वास जताया कि उनकी पार्टी भाजपा नीत गठबंधन को राज्य में लोकसभा की सभी 40 सीट पर जीत दिलाने की अपनी ओर से पूरी कोशिश करेगी।
महागठबंधन से नाता तोड़ा
उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद के इस बयान को लेकर उनकी खिल्ली उड़ाई कि ‘नीतीश कुमार के लिए दरवाजे अब भी खुले हैं। हाल में नीतीश महागठबंधन से नाता तोड़ कर फिर से राजग में शामिल हो गए। कुशवाहा ने कहा, ‘‘ऐसा लगता है कि जद(यू) के साथ छोड़ने पर राजद के सत्ता गंवाने से लालू जी परेशान हैं। इसलिए वह ऐसी बातें कह रहे हैं जिसका कोई मतलब नहीं है।


Download Android App
Download iOS App





