Bihar Voter List: SIR जांच में चौंकाने वाला खुलासा, वोटर लिस्ट में दो पाकिस्तान महिलाओं के निकले नाम

Summary :

Bihar Voter List: बिहार के भागलपुर जिले में मतदाता सूची की जांच के दौरान एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पाकिस्तान से 1956 में आई एक बुजुर्ग महिला का नाम वोटर लिस्ट में दर्ज पाया गया। सबसे बड़ी बात यह है कि विशेष पुनरीक्षण अभियान (SIR) के दौरान उनका नाम सत्यापित भी कर दिया गया था। Bihar Voter List: गृह मंत्रालय की जांच में हुआ खुलासा यह मामला तब उजागर हुआ जब गृह मंत्रालय ने उन विदेशी नागरिकों की जांच शुरू की जो भारत में वीजा की अवधि खत्म होने के बाद भी रह रहे हैं। इसी क्रम…

Bihar Voter List: बिहार के भागलपुर जिले में मतदाता सूची की जांच के दौरान एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पाकिस्तान से 1956 में आई एक बुजुर्ग महिला का नाम वोटर लिस्ट में दर्ज पाया गया। सबसे बड़ी बात यह है कि विशेष पुनरीक्षण अभियान (SIR) के दौरान उनका नाम सत्यापित भी कर दिया गया था।

Bihar Voter List: गृह मंत्रालय की जांच में हुआ खुलासा

यह मामला तब उजागर हुआ जब गृह मंत्रालय ने उन विदेशी नागरिकों की जांच शुरू की जो भारत में वीजा की अवधि खत्म होने के बाद भी रह रहे हैं। इसी क्रम में भागलपुर की इस महिला की पहचान हुई। जांच में सामने आया कि वह महिला न केवल भारत में रह रही हैं, बल्कि वोटर लिस्ट में उनका नाम भी शामिल है।

Bihar Voter List
Bihar Voter List

Pak Woman: BLO को मिला गृह मंत्रालय से नोटिस

इस पूरे मामले में बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) फरजाना खानम को 11 अगस्त को गृह मंत्रालय से एक पत्र मिला। इस पत्र में महिला का पासपोर्ट नंबर भी दिया गया था। जब फरजाना खानम ने मतदाता सूची से मिलान किया तो पता चला कि महिला का नाम सूची में मौजूद है। इसके बाद उन्होंने विभागीय आदेश के अनुसार नाम हटाने की प्रक्रिया शुरू की।

Pakistani Nationals: महिला का नाम और बैकग्राउंड

BLO फरजाना खानम ने बताया कि महिला का नाम इमराना खानम है। वह काफी बुजुर्ग हैं और उनकी तबीयत भी ठीक नहीं है। उनके पास 1956 में जारी हुआ पाकिस्तानी पासपोर्ट और 1958 का वीजा है। इससे यह साफ होता है कि वे पाकिस्तान से भारत आई थीं, लेकिन नागरिकता को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है।

Pakistani Nationals
Pakistani Nationals

Bihar Voter List: प्रशासन ने की पुष्टि, नाम हटाने की प्रक्रिया जारी

भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने भी इस मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद जांच की गई और फॉर्म-7 भरकर महिला का नाम मतदाता सूची से हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जांच पूरी होने के बाद विधिवत रूप से उनका नाम हटाया जाएगा।

Pak woman
Pak Woman

Bihar Voter List: खड़े हुए कई सवाल

  • इस मामले के सामने आने के बाद कई गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
  • एक पाकिस्तानी नागरिक का नाम मतदाता सूची में कैसे जुड़ गया?
  • पिछले इतने सालों तक किसी को इसकी जानकारी क्यों नहीं मिली?
  • क्या यह प्रशासनिक लापरवाही का मामला है या फिर जानबूझकर दस्तावेजों में गड़बड़ी की गई?
  • इन सभी पहलुओं की जांच अब गृह मंत्रालय द्वारा की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-Bihar Road Accident: पटना में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और ऑटो की टक्कर, 8 लोगों की मौत

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।