बिहार में मौसम ले रहा है करवट, 10 जिलों में तेज आंधी-बारिश के आसार

Summary :

Bihar: बिहार में भीषण लू से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर है। दरअसल बिहार के 10 जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश के आसार हैं। आज भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है। बिहार के उत्तरी भाग के 10 जिलों में बारिश की संभावना है। Highlights बिहार में मौसम बदल रहा है तेवर  कई जिलों में हो सकती है बारिश तो कहीं चलेगी भीषण लू  बिहार में भीषण गर्मी के बीच राहत की खबर सामने आ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक बिहार के उत्तरी भाग के 10 जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश के आसार…

Bihar

Bihar: बिहार में भीषण लू से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर है। दरअसल बिहार के 10 जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश के आसार हैं। आज भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है। बिहार के उत्तरी भाग के 10 जिलों में बारिश की संभावना है।

Highlights

  • बिहार में मौसम बदल रहा है तेवर 
  • कई जिलों में हो सकती है बारिश
  • तो कहीं चलेगी भीषण लू 

बिहार में भीषण गर्मी के बीच राहत की खबर सामने आ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक बिहार के उत्तरी भाग के 10 जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश के आसार हैं। किसानों और नाविकों को खुले में जाने से बचने की सलाह दी गई है। वहीं, इस बारिश से लोगों को थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

इन 10 जिलों में बारिश के आसार

पूर्णिया, कटिहार, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा जिला, सुपौल, सहरसा, खगड़िया और बेगूसराय में बारिश के आसार हैं। किसानों और आम लोगों में खुले में जाने से बचने की सलाह दी गई है।

उत्तरी भागों में बंगाल की खाड़ी से आनी वाली नमीयुक्त पुरवा के कारण आर्द्रता में वृद्धि होने से मौसम दक्षिणी भागों की तुलना में सामान्य बना हुआ है। इन जगहों पर छिटपुट वर्षा से लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है।

इन जिलों में कम रहेगा तापमान

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, अररिया, किशनगंज जिलों को छोड़ कर पटना सहित सभी जिलों में गर्म दिन रहने की संभावना है। दक्षिणी भागों के एक या दो स्थानों पर लू को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

सात दिनों के दौरान तापमान में उतार-चढ़ाव राजधानी समेत प्रदेश के अधिसंख्य भागों के अधिकतम तापमान में सात दिनों के दौरान काफी अंतर आया है। पटना व वैशाली के अधिकतम तापमान में छह डिग्री, बेगूसराय में पांच डिग्री, भागलपुर में 4.6 डिग्री, बांका में सात डिग्री समेत अन्य जिलों के तापमान में वृद्धि हुई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Aastha Paswan