कैमूर भभुआ स्थानीय हवाई अड्डा मैदान में बसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सुश्री बहन मायावती एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सह राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा दोनों नेता एक साथ हेलीकॉप्टर से भभुआ हवाई अड्डा मैदान में उत्तरे जहां सभा स्थल पर बने हेलीपैड में हेलीकॉप्टर लैंड करते ही युवाओं एवं महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी इस सभा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिस जवान काफी मुस्तैद दिखे सभा को संबोधित करते हुए सुश्री मायावती ने कहां की पुरुषों से आगे बढ़कर महिलाओं को वोट देने के लिए प्रेरित की और कहां की बिहार की सरकार अगर नौकरी दी होती तो आज पलायन नहीं करना होता कोरोना महामारी के चलते बहुत दुर्दशा प्रवासी मजदूरों की हुई है।
इन सभी तथ्यों को देख कर यहां के सरकार को और अब देखने की जरूरत नहीं है कितना आजमओगे आप लोग यहां की सरकार को आप लोग काफी अजमा चुके हैं आप 15 15 साल अजमा चुके हैं इन लोगों को अब और आजमाने की जरूरत नहीं है। बिहार में पहली बार बसपा के गठबंधन की सरकार बनाने की अपील की और कहां की यदि बिहार में नीतीश काम किया होता तो फिर हमें यह नया गठबंधन नहीं बनाने की जरूरत पड़ती आकार गठबंधन की सरकार बनती अगर बिहार में सरकार बनती है तो बिहार का मुख्यमंत्री उपेंद्र कुशवाहा को बनाया जाएगा जो अति पिछड़ा वर्ग से ताल्लुक रखते हैं और सरकार चलाने के लिए पूरी तरह से काबिल हैं।
कुशवाहा के मुख्यमंत्री बनने के बाद उत्तर प्रदेश की तर्ज पर बिहार में जबरदस्त विकास करके दिखाया जाएगा वही रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि बिहार में नवोदय विद्यालय के तर्ज पर विद्यालय खोला जाएगा और आप लोग आजादी को पाकर गुलामी का जश्न मनाना बंद करो नहीं तो जिंदगी भर गुलाम ही रह जाओगे बिहार विधानसभा 2020 का चुनाव इस बार चौंकाने वाला होगा।
बिहार की जनता इस बार सत्ता परिवर्तन करने का मन बना लिया है अब देखना यह है कि 15 बनाम 15 का खेल चलेगा कि बहुजन का ट्वेनटी ट्वेनटी का खेल चलेगा इस बार विधानसभा का खेल का मुकाबला बड़ा ही रोमांटिक लग रहा है जैसा कि बसपा गठबंधन मे बिहार का राजनीतिक पटल बदलते नजर आ रहा है बिहार में राजनीति का मजा तो तब आएगा जब अल्पसंख्यक के नेता सरताजा मोहम्मद असुदीन ओवैसी अपना परचम लहराते हैं।
15 साल लालू राबड़ी का शासन और 15 साल सुशासन बाबू श्री नीतीश की शासन को बिहार की जनता भली-भांति जान चुकी है और देख चुकी है इसलिए इस बार लोकतंत्र का खेल दिलचस्प हो गया है चुनावी सभा में कैमूर जिला के चारों विधानसभा के प्रत्याशी रामगढ़ विधानसभा से अंबिका यादव मोहनिया विधानसभा से श्वेता सुमन देवी भभुआ विधानसभा से वीरेंद्र सिंह कुशवाहा चैनपुर विधानसभा से भाई जमा खान को जिताने की अपील की सभा की अध्यक्षता बिहार बसपा प्रदेश अध्यक्ष कुणाल साहब संचालन बसपा बिहार प्रभारी डॉ विजय प्रताप ने की मौके पर बसपा के कैमूर जिला अध्यक्ष राम इकबाल राम व बी भी एफ फोर्स इंचार्ज मोहन बिंद बसपा जिला महासचिव राम रेखा राम रविदासिया धर्म संगठन के कैमूर जिला प्रचार सचिव अखिलेश कुमार सुधीर कुमार पिंटू कुमार आदि हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।


Download Android App
Download iOS App



