किसान मजबूत होगा तभी बिहार मजबूत और श्रेष्ठ होगा : भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

किसान मजबूत होगा तभी बिहार मजबूत और श्रेष्ठ होगा : भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी

भाजपा के अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि किसान मजबूत होगा तभी बिहार मजबूत और श्रेष्ठ होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के

पटना, भाजपा के अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि किसान मजबूत होगा तभी बिहार मजबूत और श्रेष्ठ होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में चल रही सरकार ने देश में पहली बार किसानों के जीवनयापन की चिंता की। उन्होंने स्पष्ट लहजे में कहा कि अब तक जितनी भी सरकार आई थी सभी कर्ज माफ करने की ही चर्चा करते थे, लेकिन इस सरकार ने किसानों के जीवनयापन के विषय में सोचा। किसानों के खाते में प्रति वर्ष सीधे 6 हजार भेजने का काम किया जा रहा है। प्रदेश कार्यालय में भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारीगण के लिए आयोजित नव दायित्व शपथग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए अध्यक्ष  चौधरी  ने मोर्चा अध्यक्ष श्री मनोज सिंह समेत उनकी टीम  को उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ दी।
किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह के साथ किसान मोर्चा के प्रभारी ब्रजेश रमन ,उपाध्यक्ष अशोक वर्मा ,बाबूलाल शौर्य ,किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री नवीन कुमार का भी पदभार ग्रहण कराया गया। भाजपा अध्यक्ष ने मोर्चा के अध्यक्ष को किसानों की समस्या को लेकर लड़ने की सलाह देते हुए कहा कि आज बिहार के किसानों को खेत में सिंचाई की समस्या होती है। इसके लिए हमे सोचना होगा कि  अन्नदाताओं की समस्याएं हल हो और अन्नदाता के रूप में प्रतिष्ठित हों, इसपर विचार करना होगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के किसानों को लेकर किए गये कार्यों को जन जन तक पहुंचाने  की बात करते हुए कहा कि बिहार में कई ऐसे उत्पाद हैं जिससे बिहार की पहचान होती है। लीची, केला के लिए किसानों को बाजार नहीं मिलता, जिससे किसानों को घाटा उठाना पड़ता है, इसके लिए हमें सोचने की जरूरत है। 
श्री चौधरी ने जोर देकर कहा कि आज केंद्र सरकार ने खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठा रही है। एक ओर जहां पूरी दुनिया आर्थिक मंदी से जूझ रही है, खाद के दाम आसमान छू रहे फिर भी केंद्र सरकार एक बोरा यूरिया में 2400 रुपए सब्सिडी देकर किसानों तक पहुंचा रही है।  उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार में बिहार के बरौनी स्थित जिस खाद के कारखाने को बंद कर दिया गया था, उसे फिर से योग्य बनाया गया। नीम कोटेड यूरिया पर बल देकर खाद की कालाबाजारी रोकने की पहल की गई। उन्होंने कहा कि आज भारत और भाजपा को ऐसा नेतृत्व मिला है, जिसका डंका पूरी दुनिया में बज रहा है। श्री चौधरी जी 20 की बैठक से भारत का गौरव बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री का अभिनंदन किया। 
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि एक ओर राज्य में प्रतिदिन औसतन एक से ज्यादा हत्या हो रही है और मुख्यमंत्री खुद गृहमंत्री रहते गृहमंत्री को खोज रहे हैं। भाजपा नेता ने कहा कि अब उन्हें आधी बात याद ही नहीं रहती। श्री चौधरी ने भाजपा के किसान मोर्चा के अधिकारियों में जोश भरते हुए कहा कि हमारे अन्नदाता मजबूत होंगे तो समृद्ध होंगे और जब ये समृद्ध होंगे तो बिहार समृद्ध होगा, बिहार श्रेष्ठ बनेगा। कार्यक्रम में मंच संचालन नागेंद्र पटेल ने किया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से  भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय खंडेलिया प्रदेश मंत्री संतोष रंजन पूर्व विधायक रामजन्म शर्मा किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रत्नेश सिंह, कृष्णा कुमार गुप्ता,अमरेश कुमार,राजीव कुमार,दिलीप सिंह रंजीत सिंह,नंदन मेहता अभय सिंह सहित सभी जिलों के किसान मोर्चा अध्यक्ष  समेत सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × two =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।