Bihar: युवक को पिकनिक मनाना पड़ा भारी, हमलावरों ने बरसाई गोलियां

Summary :

Bihar: बिहार के भागलपुर जिले के पीरपैंती थाना क्षेत्र में पैसे के लेन-देन को लेकर हमलावरों ने दोस्तों और परिजनों के साथ पिकनिक मना रहे एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी जबकि एक अन्य को गोली मारकर घायल कर दिया । पुलिस ने इसकी जानकारी दी। भागलपुर जिला पुलिस ने मंगलवार को बताया कि जिले के रामनगर गांव निवासी अभिमन्यु कुमार पड़ोसी गांव बसपिट्टा के निकट दोस्तों और परिजनों के साथ पिकनिक मना रहा था। उन्होंने बताया कि इसी क्रम में दो व्यक्ति हथियार के साथ आये और अभिमन्यु की गोली मारकर हत्या कर दी तथा एक अन्य…

Bihar

Bihar: बिहार के भागलपुर जिले के पीरपैंती थाना क्षेत्र में पैसे के लेन-देन को लेकर हमलावरों ने दोस्तों और परिजनों के साथ पिकनिक मना रहे एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी जबकि एक अन्य को गोली मारकर घायल कर दिया । पुलिस ने इसकी जानकारी दी। भागलपुर जिला पुलिस ने मंगलवार को बताया कि जिले के रामनगर गांव निवासी अभिमन्यु कुमार पड़ोसी गांव बसपिट्टा के निकट दोस्तों और परिजनों के साथ पिकनिक मना रहा था। उन्होंने बताया कि इसी क्रम में दो व्यक्ति हथियार के साथ आये और अभिमन्यु की गोली मारकर हत्या कर दी तथा एक अन्य को गोली मार कर घायल कर दिया, जिसे उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

  • बिहार में पिकनिक मना रहे एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी
  • एक अन्य को गोली मारकर बदमाशों ने घायल कर दिया
  • दो व्यक्ति हथियार के साथ आये और अभिमन्यु की गोली मारकर हत्या कर दी

घटना का कारण पैसे का लेन-देन

कहलगांव अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं पीरपैंती पुलिस द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया जहां से एक कारतूस एवं एक गोली का खोखा बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि घटना का कारण पैसे का लेन-देन बताया जा रहा है। इस संदर्भ में मरने वाले के भाई के बयान के आधार पर दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर एक व्यक्ति विक्रम यादव को गिरफ्तार कर लिया है तथा दूसरे की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है ।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk News