राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले बिहार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन

Summary :

बिहार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने सोमवार को देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की और उनसे बिहार में उद्योग क्षेत्र की प्रगति की पूरी जानकारी साझा की।

बिहार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने सोमवार को देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की और उनसे बिहार में उद्योग क्षेत्र की प्रगति की पूरी जानकारी साझा की। राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद बिहार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि महामहिम से उनकी मुलाकात बहुत अच्छी रही। महामहिम ने उन्हें बिहार में उद्योगों के तेजी से विकास के लिए आशीर्वाद दिया है।
सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि देश के राष्ट्रपति बनने से पहले श्री रामनाथ कोविंद जी बिहार के राज्यपाल थे और बिहार के प्रति उनका स्नेह अभी भी पहले जैसा प्रगाढ़ है । उन्होंने कहा कि बिहार की 14 करोड़ जनता की फ़िक्र हमेशा महामहिम को रहती है और उनकी ख्वाहिश है कि बिहार अन्य क्षेत्रों के साथ उद्योग में भी खूब तरक्की करे। देश के राष्ट्रपति से मुलाकात के दौरान बिहार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने उन्हें एक सुंदर कलाकृति भी भेंट की।

Desk Team