बिहार की राजनीति में सियासत संकट कई दिनों से चल रहा हैं, इस राज्य में गठबंधन की सरकार पलटने से सियासी घमासान मचा हुआ हैं। हालांकि, नीतिश कुमार ने उपराज्यपाल को अपना इस्तीफा सोंप दिया हैं, और आरजेडी के साथ नई सरकार शुरू करने का संकेत भी दे दिया हैं। इसी उठापटक को लेकर भाजपा जो कि नीतिश के साथ गटबंधन के साथ थी उन्होंने पूर्ण रूप से व्यक्त किया कि नीतीश कुमार और उनकी पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से नाता तोड़ने को बहुत बड़ धोखा करार दिया और कहा कि राज्य की जनता इस पल्टीबाज को हर गिज माफ नहीं करेगी।
भाजपा का नीतिश पर फूटा गुस्सा
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद संजय जायसवाल ने पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं मंत्री मंगल पांडेय समेत कई अन्य मंत्रियों की उपस्थिति में मंगलवार को यहां प्रदेश मुख्यालय में जल्दबाजी में बुलाए गए संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वर्ष 2020 के चुनाव में राजग के तहत हम सभी ने मिलकर चुनाव लड़ था, जो बहुमत था वह राजग में भाजपा और जनता दल यूनाइटेड को मिला था।
बिहार की जनता के साथ हुआ धोखा- जायसवाल
श्री जायसवाल ने कहा कि भाजपा के 74 सीट जीतने में कामयाब रहने के बावजूद भी प्रधानमंत्री नरेंद, मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने जो वादा किया था उसका पालन किया गया और श्री कुमार को मुख्यमंत्री बनाया गया। जो कुछ भी हुआ है, वह बिहार की जनता के साथ और भाजपा के साथ धोखा है। यह उस जनादेश के साथ भी धोखा है। यह न सिर्फ भाजपा बल्कि बिहार की जनता से भी धोखा है। बिहार की जनता इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।


Download Android App
Download iOS App



