बिहार के पटना जिले के अथमलगोला थाना क्षेत्र से आज सुबह एक दिलदहला देने वाली खबर सामने आई हैं। बता दे, सुबह मोटरसाइकिल सवार युवक ने एक ऑटो चालक की गोली मारकर हत्या कर दी।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि, ऑटो चालक बाढ़ से मछली लेकर आ रहा था तभी अचानक अपराधी ने ऑटो रिक्शा चालक को गोली मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई यह मामला हासनचक गांव स्थित मनराज सिंह के टोला के निकट का हैं । मृतक की पहचान सुनील पासवान (42) के रूप में की गयी है जो बाढ़ थाना क्षेत्र के बुधनीचक गांव का रहने वाला था।
पुलिस सूत्रों ने यह भी बताया कि हत्यारा मोटरसाइकिल पर सवार था और उसने ओवरटेक कर ऑटो चालक को गोली मारी। हत्या के कारणों का पता अभी तक नहीं चल पाया है। घटना की सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस इस मामले की छानबीन में जुट गई है। साथ ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहार के बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया।


Download Android App
Download iOS App



