राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को बीकानेर जिले के मुकाम में अखिल भारतीय विश्नोई समाज के समागम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य में किसानों के कर्ज माफ करने के लिए राष्ट्रीयकृत बैंकों को सहयोग करना चाहिए और इसके लिए केंद्र सरकार को आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब राष्ट्रीयकृत बैंक उद्योगपतियों के कर्ज माफ कर सकती है तो किसानों के कर्ज माफ क्यूं नहीं कर रही है।
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जल्द ही हम किसानों के हित में कई निर्णय लेंगे जिसके तहत किसान आयोग बनाया जाएगा। गहलोत ने विश्नोई समाज के जांभोजी महाराज की समाधि में सर झुकाया और कहा कि जो शिक्षा गुरु जंभेश्वर महाराज ने दी है उस पर चलें जिससे वनक्षेत्र बढ़ सके। पशु-पक्षियों, जीव-जंतुओं की बेहतरी के लिए जो भी कार्य किया गया है वह काबिलेतारीफ है, और इसके लिए विश्नोई समाज का अधिकार भी बनता है इसलिए आप ही इसके रक्षक है।
आगामी UP विधानसभा चुनाव में दिल्ली के विकास मॉडल के नाम पर वोट मांगेगी AAP : संजय सिंह
उन्होंने कहा कि हम आज पर्यावरण, प्रदूषण की बातें करते हैं जबकि पांच सौ से भी अधिक साल पहले जांभोजी महाराज ने पर्यावरण, पशु-पक्षी, जीव दया, पेड़-पौधे, आस-पास सफाई-स्वच्छता रखना जैसी बातें कह दी थी और यही बातें हमारे निरोगी राजस्थान में आती है। हम सबने मिलकर तय किया है कि राज्य में कम से कम लोग बीमार पड़, इसी दिशा में प्रदेश में अच्छा कार्य हो रहा है।


Download Android App
Download iOS App



