बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों में भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) जोरशोर से जुटी है। बिहार प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव भूपेंद्र यादव हालिया महीनों में कई बार बिहार का दौरा कर तैयारियों की समीक्षा कर चुके हैं। पिछले दो दिनों से पटना में मौजूद यादव ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से चुनाव को लेकर चर्चा की।
भूपेंद्र यादव का कहना है कि बिहार में एनडीए को लेकर सकारात्मक माहौल है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव भूपेंद्र यादव ने अपने बयान में कहा, चुनाव प्रबंधन पर बैठक हुई। जिला स्तर पर पार्टी के चल रहे संगठनात्मक विषयों पर कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से चर्चा भी हुई।
एनडीए सरकार को लेकर बिहार में सकारात्मक वातावरण है। सभी कार्यकर्ता एनडीए सरकार के लिए पूरी प्रतिबद्धता से जनसंपर्क में जुटे हुए हैं। बता दें कि बिहार के पार्टी नेताओं के साथ मिलकर बीजेपी के राज्य प्रभारी और राज्यसभा सांसद भूपेंद्र यादव, चुनावी रणनीति बनाने में जुटे हैं।
अभी एनडीए के घटक दलों के बीच सीटों को लेकर बंटवारा होना है। पार्टी नेताओं का कहना है कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ने को लेकर एनडीए के सभी घटक दल एकजुट हैं। जल्द ही जदयू और लोक जनशक्ति पार्टी के साथ मिलकर भाजपा सीटों के बंटवारे का फॉर्मूला तय करेगी।


Download Android App
Download iOS App



